ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

बिहार में जातिगत जनगणना को कैबिनेट ने दी मंज़ूरी, 9 महीने में पूरा होगा काम

PATNA: बिहार सरकार ने राज्य में अपने खर्च से जातीय जनगणना कराने का फैसला किया था, जिसके बाद गुरुवार को सीएम नीतीश ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। अब कैबिनेट ने भी बिहार में जातीय जनगण

बिहार में जातिगत जनगणना को कैबिनेट ने दी मंज़ूरी, 9 महीने में पूरा होगा काम
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार ने राज्य में अपने खर्च से जातीय जनगणना कराने का फैसला किया था, जिसके बाद गुरुवार को सीएम नीतीश ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। अब कैबिनेट ने भी बिहार में जातीय जनगणना कराने पर मुहर लगा दी है। आपको बता दें, जातीय आधारित गणना कराने के लिए सरकार कुल 500 करोड़ खर्च करने वाली है। इसके लिए 9 महीने की समय सीमा भी तय कर ली गई है। 


बिहार की लगभग 14 करोड़ आबादी की जातीय जनगणना होनी है। इस दौरान उनकी आर्थिक गणना भी की जाएगी, जिससे पता चल पाएगा कि कौन कितना गरीब है और कौन आर्थिक रूप से दुरुस्त है। जनगणना को लेकर बिहार के चीफ सेक्रेटरी आमिर सुबहानी ने जानकारी दी है कि सीएम नीतीश की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें राज्य सरकार ने अपने खर्च से जातिगत जनगणना कराने का फैसला लिया है। अब इसकी जिम्मेदारी सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप दी गई है। जिलों में गणना के सम्पूर्ण काम के लिये जिलाधिकारी यानी DM नोडल अधिकारी होंगे।


जातिगत जनगणना में बिहार सरकार 500 करोड़ की लागत लगाएगी। इससे जुड़ी जो ताज़ा जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ जातीय आधारित जनगणना की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जो काम करीब 9 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि बिहार में जातिगत जनगणना की मांग तेज़ी से बढ़ रही थी। इसको लेकर बिहार के सभी राजनीतिक पार्टियों ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की थी। हालांकि पीएम मोदी ने इस मांग को पूरा नहीं किया। इसके बाद बिहार सरकार से अपने खर्च से जातिगत जनगणना कराने का फैसला किया है। 


टैग्स