ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

बिहार में गर्मी से राहत नहीं, बारिश के लिए करना होगा लंबा इंतजार ; कई जिलों में हीट वेव और लू का रेड अलर्ट

PATNA : बिहार में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेशवासी अब बड़े ही बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। इसी को लेकर अब मौसम विभाग

बिहार में गर्मी से राहत नहीं, बारिश के लिए करना होगा लंबा इंतजार ; कई जिलों में हीट वेव और लू का रेड अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेशवासी अब बड़े ही बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। इसी को लेकर अब मौसम विभाग की तरफ से बड़ी जानकारी दी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि, अरब सागर में उठे साइक्लोन बिपरजॉय के कारण बारिश का अभी और इंतजार करना होगा। साइक्लोन की वजह से पूर्णिया कटिहार किशनगंज में मानसून ठहर गया है और बारिश पर रोक लग गई है।


दरअसल, राज्य में अगले 3 दिनों के दौरान दक्षिणी तथा मध्य बिहार में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चलने की संभावना है। इससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के अनुमान जताए जा रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने बताया है कि बिहार के 19 ऐसे जिलों में गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है।शेखपुरा जिला  44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। जबकि पटना का तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया।


वहीं, मौसम विभाग के अनुसार सुपौल, अररिया और किशनगंज में एक ट्रफ रेखा पूर्व बिहार से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से 24 घंटे के दौरान वर्षा, मेघ गर्जन और बिजली चमकने की संभावना है। लेकिन, यह बारिश सिर्फ कुछ ही इलाकों में नजर आएगी।


इधर, मौसम विभाग ने गुरुवार को इस सीजन में पहली बार कई जिलों में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इस अलर्ट ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों तक मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। रेड अलर्ट का मतलब होता है कि, मौसम की खतरनाक स्थिति है। इस अलर्ट का साफ तौर पर यह मतलब होता है कि मौसम बहुत ही खराब स्थिति में पहुंच गया है। लोगों को इससे सावधान रहने की जरूरत है।