ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार में डरा रहा डेंगू, 1700 के पार पहुंची पॉजिटिव मरीजों की संख्या; हेल्पलाइन नंबर जारी

PATNA : बिहार में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर पिछले

बिहार में डरा रहा डेंगू, 1700 के  पार पहुंची पॉजिटिव मरीजों की संख्या; हेल्पलाइन नंबर जारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य  के अंदर पिछले एक-दो महीने से शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन कहीं ना कहीं किसी न किसी जिले से डेंगू का नया मामला सामने नहीं आता हो। इसी कड़ी में अब राज्य में शनिवार को 240 नए मरीज मिले। इसके साथ ही इस महीने डेंगू मरीजों की संख्या 1760 हो गई। जबकि इस वर्ष कुल डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 2035 हो गई। 


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना में सबसे अधिक 63 मरीज मिले। अन्य जिलों में भागलपुर में 24, बेगूसराय 21, मुंगेर 13 और औरंगाबाद में नौ मरीज मिले। इससे पहले पटना में शुक्रवार को डेंगू का नया वेरिएंट डीईएनवी - 4 मिला है। अब तक पटना में डेंगू के डीईएनवी एक, दो और तीन वेरिएंट के ही मरीज मिल रहे थे।


दरअसल, राज्य के 12 मेडिकल कॉलेजों में 204 मरीज भर्ती हैं। जिसमें सबसे अधिक भागलपुर में 99 मरीज भर्ती हैं। वहीं एम्स पटना में 24, आईजीआईएमएस में छह, पीएमसीएच में तीन, एनएमसीएच पटना में नौ, एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में 12,एमसीएच में तीन, एएनएमसीएच गया में 14, जीएमसी बेतिया में तीन, जीएमसी पूर्णिया में 10, जेएनकेटीएमसीएच मधेपुरा में तीन और विम्स पावापुरी में 18 मरीज भर्ती हैं।


वहीं, राज्य में लगातार बढ़ रहे मामले को लेकर स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह ने जूम एप से मेडिकल कॉलेजों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने डेगू को लेकर अलर्ट मोड में रहने को कहा। विभाग की ओर से दिए गए सभी निर्देशों का अक्षरश: पालन करने को कहा ताकि मरीजों को उपचार कराने में परेशानी न हो। 


मालूम हो कि, राजधानी के बोरिंग कैनाल रोड, पाटलिपुत्र कॉलोनी, अगमकुआं, राजेंद्रनगर, शेखपुरा, पीसी कॉलोनी, लोहिया नगर, अभियंता नगर, अनीसाबाद आदि इलाके डेंगू के हॉट-स्पॉट बने हुए हैं।


आपको बताते चलें कि, डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए डेंगू नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यह 24 घंटे मरीजों की सहायता के लिए उपलब्ध है। डेंगू से जुड़ी जानकारी के लिए लोग 0612-2951964 पर संपर्क कर सकते हैं। यहां अस्पतालों में बेड एवं प्लेटलेट्स की उपलब्धता से संबंधित जानकारी एक फोन कॉल पर जरूरतमंदों को मिल सकेगी।