ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार में फिर मिले 34 कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 2511

PATNA : बिहार में कोरोना का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अ

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 34 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2511 हो गई है.


बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. इस आकंड़े के मुताबिक राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 34 नए मरीज सामने आये हैं. इसके साथ ही बिहार में आंकड़ा बढ़कर 2511 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक शेखपुरा से 3, समस्तीपुर से 4, जमुई से एक, लखीसराय से एक, पूर्णिया से 7, बांका से 11, भागलपुर से 4 और कटिहार से 3 नए मामले सामने आये हैं. 


इसके अलावा बिहार में कोरोना बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 13 हो गया है. जबकि 677 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पटना के एनएमसीएच में इस मरीज को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान ही इस शख्स ने दम तोड़ दिया. एनएमसीएच प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यह मरीज पहले से कई बिमारियों से पीड़ित था. इस मरीज को पहले से फेफड़ा, किडनी और डायबिटीज की बीमारी थी.



एनएमसीएच प्रबंधन ने बताया कि मृतक मरीज सीवान जिले का रहने वाला था. उसे 22 मई को ही इसे एनएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इस मौत के साथ ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 13 हो गया है. इससे पहले ही पटना, वैशाली और खगड़िया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा) सासाराम और बेगूसराय के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.


बिहार में फिर मिले 34 कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 2511



टैग्स