ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार में कोरोना से 30वीं मौत, इलाज के दौरान एक मरीज ने तोड़ा दम

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में कोरोना के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. शुक्रवार को कोरोना से यह पहली मौत है. गुरूवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई थी.


सीएस ने की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को पहली मौत की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 30 हो गया है. अररिया सदर हॉस्पिटल के सिविल सर्जन ने फर्स्ट बिहार झारखंड को बताया कि अररिया में एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है. यह जिले में पहली मौत है. मृतक व्यक्ति की उम्र 52 साल बताई जा रही है. जो दूसरे प्रदेश से लौटा था. बता दें कि इससे पहले बीते दिन गुरूवार को एक दिन में सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई थी. बेगूसराय, कटिहार और शिवहर के रहने वाले एक-एक लोगों की मौत कोरोना से हुई थी.


बिहार में अब तक 30 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 30 लोगों की मौत हो चुकी है. खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.


बिहार में अब तक 4551 पॉजिटिव मामले
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 99 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 4551 हो गई है. बिहार के पटना, मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है. जानकारी के अनुसार राज्य में अबतक 2121 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 28 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए.  डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें तत्काल होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.



भागलपुर डीएम ने की पुष्टि
भागलपुर के डीएम ने फर्स्ट बिहार झारखंड को बताया कि भागलपुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि कटिहार के रहने वाले 67 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई है. जिसे दो दिन पहले इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल हॉस्पिटल में रेफर किया गया था. यह मरीज पहले से कैंसर पीड़ित था. इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. दो दिन पहले इसकी हालत ज्यादा ख़राब हो गई. जिसके कारण इसकी मौत हो गई.


NMCH में दो मरीजों ने तोड़ा दम
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को पटना एनएमसीएच में इलाज के दौरान दो व्यक्तियों की मौत हो गई. बेगूसराय के रहने वाले 84 साल के एक वयक्ति की मौत हुई. इस मरीज को भी 27 मई को IGIMS से NMCH रेफर किया गया था. वे पहले से लकवा ग्रस्त थे और इन्हें चमकी आ रही थी. इसके अलावा शिवहर के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई. जिन्हें पित्त की थैली में कैंसर था. वे 4 दिन पहले IGIMS से NMCH रेफर हुए थे.

टैग्स