ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बिहार में कोरोना से 10वीं मौत, दिल्ली से लौटे एक व्यक्ति की गई जान

PATNA : बिहार में कोविड-19 का कहर अब बढ़ते ही जा रहा है. राज्य के अंदर कोरोना कुछ इस तरह बढ़ रहा है कि हर दिन दर्जनों मामले सामने आ रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोविड-19 का कहर अब बढ़ते ही जा रहा है. राज्य के अंदर कोरोना कुछ इस तरह बढ़ रहा है कि हर दिन दर्जनों मामले सामने आ रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार में एक और व्यक्ति की मौत कोरोना जैसे जानलेवा वायरस से हुई है. इसके साथ ही बिहार में मौत का आंकड़ा अब 10 हो गया है.


दिल्ली से लौटे शख्स की मौत
बिहार में कोरोना से 10वीं मौत की खबर खगड़िया जिले से सामने आई है. खगड़िया के डीएम आलोक रंजन घोष ने फर्स्ट बिहार की टीम के साथ बातचीत में इस बात की पुष्टि की है कि जिले में एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है. डीएम आलोक रंजन घोष ने फर्स्ट बिहार को बताया कि मृतक व्यक्ति की उम्र तक़रीबन 50 साल है. यह व्यक्ति प्रवासी मजदूर था. यह व्यक्ति हाल ही में दिल्ली से लौटा था.


बेगूसराय में भर्ती था मरीज
खगड़िया जिलाधिकारी के मुताबिक इस व्यक्ति की मौत 17 मई को हुई थी. जिसकी रिपोर्ट 19 मई यानी की मंगलवार को पॉजिटिव आई है.  खगड़िया के डीएम आलोक रंजन घोष ने आगे बताया कि दरअसल यह मरीज बेगूसराय में ही भर्ती था. दिल्ली से लौटने के दौरान रास्ते में ही तबियत खराब होने के कारण उसे बेगूसराय में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के क्रम में बेगूसराय सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई.


खगड़िया जिले में कोरोना से 2 मौत
खगड़िया जिले में कोरोना से यह दूसरी मौत है. इससे पहले भी मुंबई से लौटे एक शख्स की मौत कोरोना से हुई थी. जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने बताया कि मौत के बाद ही दोनों शख्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है. खगड़िया जिले में अब तक कुल 965 सैंपल जांच को भेजे गए थे. जिसमें प्रशासन को 780 की रिपोर्ट मिली है. उसमें 71 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं. 709 लोगों की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव मिली है. इस जिले में 8 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. लिहाजा अभी भी 61 मामले जिले में सक्रीय हैं.


बिहार में कोरोना से 10 मौत
बिहार में अब तक कुल 1600 से अधिक मामले सामने आये हैं. जिसमें 571लोग स्वस्थ हो गए हैं. राज्य में अभी भी एक हजार से ज्यादा मामले सक्रीय हैं. जबकि 10 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में पटना, वैशाली और खगड़िया जिले में 2-2 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा मुंगेर, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हुई है.

टैग्स