ब्रेकिंग
3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी

बिहार में बढ़ा संकट, कोरोना के कुल 15 मरीज, यहां देखिये पूरी लिस्ट

PATNA : देश भर में कोरोना अब तेजी से फ़ैल रहा है. भारत में मरीजों की संख्या 1100 के आंकड़े को पार कर चुका है. बिहार में भी कोरोना की स्थिति अब चिंताजनक बनती जा रही है. रविवार को

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : देश भर में कोरोना अब तेजी से फ़ैल रहा है. भारत में मरीजों की संख्या 1100 के आंकड़े को पार कर चुका है. बिहार में भी कोरोना की स्थिति अब चिंताजनक बनती जा रही है. रविवार को 4 नए पॉजिटिव केस सामने आने के बाद सूबे में मरीजों की संख्या अब 15 हो गई है. एक साथ चार नए कोविड-19 पॉजिटिव केस सामने आने के साथ राज्य में वायरस से लोग सतर्क हो रहे हैं.


बिहार में कोरोना वायरस तेजी से अपना पैर पसार रहा है. एक साथ चार नए कोविड-19 पॉजिटिव केस सामने आने के साथ राज्य में वायरस से संक्रमितों की संख्या 15 हो गई है. आज जिन चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वे सभी आईजीआईएमएस में भर्ती हैं. ये लोग खगड़िया, सहरसा, बेगूसराय और मुंगेर के रहने वाले हैं. एक ही साथ चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अस्पताल में हड़कंप मच गया है. इससे पहले शनिवार को एनएमसीएच में भर्ती दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.


यहां देखिये पूरी लिस्ट -
पटना - 5
मुंगेर - 4
सीवान - 1
नालंदा - 1
लखीसराय - 1
बेगूसराय - 1
खगड़िया - 1
सहरसा - 1


बिहार में लोगों के लिए एक खुशखबरी ये भी है कि नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज करा रहे दो कोरोना वायरस संक्रमित मरीज बिल्कुल ठीक हो गए हैं. स्पताल प्रशासन बाकी की औपचारिकताओं के बाद इन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर देगा. हालांकि ये अभी भी कुछ दिन सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे. एनएमसीएच प्रशासन ने बताया कि जो दो मरीज ठीक हुए हैं, उनमें से एक फुलवारी शरीफ का रहने वाला है जबकि दूसरा बटाऊंकुआं पटना सिटी का निवासी है. फुलवारी शरीफ निवासी स्कॉटलैंड से आया था. वहीं बटाऊंकुआं निवासी गुजरात के भाव नगर से पटना पुहंचा था.


टैग्स