ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

बिहार में भीषण गर्मी : मरीजों के लिए हॉस्पिटल हुए फुल, 37 लोगों की लू से मौत; एक सप्ताह में 656 बीमार

PATNA : बिहार में अभी भी मानसून का सही तरीके से आगमन नहीं हो पाया है। प्रदेशवासी इस भीषण गर्मी की कहर से परेशान नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि राज्य में एक सप्ताह के अंदर 656 मर

बिहार में भीषण गर्मी : मरीजों के लिए हॉस्पिटल हुए फुल, 37 लोगों की लू से मौत; एक सप्ताह में  656 बीमार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अभी भी मानसून का सही तरीके से आगमन नहीं हो पाया है। प्रदेशवासी इस भीषण गर्मी की कहर से परेशान नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि राज्य में एक सप्ताह के अंदर 656 मरीज हॉस्पिटल में एडमिट हुए हैं। जबकि 37 लोगों की लू से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो चुकी है। सर्वाधिक 12 लोगों की जानें पीएमसीएच में गईं।


दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के तरफ से जारी आकड़ों के मुताबिक़ राज्य के अंदर पिछले एक सप्ताह में एनएमसीएच में 240 मरीज भर्ती हुए। एएनएमसीएच में 41, विम्स नालंदा में 79, भागलपुर मेडिकल कॉलेज में तीन, औरंगाबाद में 72, बांका में 26,  भागलपुर में एक, भोजपुर में 29, पूर्वी चम्पारण में छह, खगड़िया में एक, नवादा में 40, रोहतास में दो, सीवान में तीन, अरवल में 36, मुंगेर में नौ, कटिहार में सात और पटना सदर अस्पताल में सात मरीजों को भर्ती किया गया है।  जिसमें 37 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 440 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 216 का उपचार अभी भी चल रहा है। 


वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।  इस लिहाजा राज्य में दो से तीन दिनों के अंदर लोगों को राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। 


आपको बताते चलें कि, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भले ही पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही हो, लेकिन अब भी उत्तर भारत के कई राज्य गर्मी की मार झेल रहे हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों के लोगों को मॉनसून की झमाझम बारिश का इंतजार है, ताकि गर्मी से राहत मिल सके।