ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, शीतलहरी के साथ बढ़ी ठिठुरन

PATNA: आज बिहार मे इस मौसम का सबसे अधिक ठंड देखा गया। राजधानी पटना सहित राज्य के 10 जिलों में सुबह शीतलहरी का प्र

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, शीतलहरी के साथ बढ़ी ठिठुरन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: आज बिहार मे इस मौसम का सबसे अधिक ठंड देखा गया। राजधानी पटना सहित राज्य के 10 जिलों में सुबह शीतलहरी का प्रकोप देखने को मिला। हालांकि,दिन में सूरज न निकलने की वजह से राज्य के अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट आ सकती है। पटना सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।


 मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में भी कोहरा छाए रहेगा जिससे ठंड में इजाफा हो सकता है। तीन वर्षों में तापमान में वृद्धि दिसंबर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही।


 मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तीन वर्षों बाद दिसंबर में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। 25 दिसंबर को राजधानी का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 2020 में राजधानी का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री, 2021 में 22.6 डिग्री एवं 2022 में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


उधर, मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.आशीष कुमार के अनुसार आज राज्य के दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो स्थानों में बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य एवं दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों में घना कोहरा छाया हुआ है।उत्तर-पूर्व भाग के अधिकांश स्थानों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया हुआ है।