ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार में अब ऑनलाइन जमा कर सकेंगे जमीन का ब्योरा और वंशावली, सरकार ने की बड़ी पहल

PATNA : बिहार में जमीन मालिक अब अपने जमीन का ब्योरे और वंशावली ऑनलाइन जमा करा सकेंगे. बिहार सरकार ने बड़ी पहल करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय क

बिहार में अब ऑनलाइन जमा कर सकेंगे जमीन का ब्योरा और वंशावली, सरकार ने की बड़ी पहल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में जमीन मालिक अब अपने जमीन का ब्योरे और वंशावली ऑनलाइन जमा करा सकेंगे. बिहार सरकार ने बड़ी पहल करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर 'रैयत द्वारा धारित भूमि की स्वघोषणा' नाम से एक लिंक दिया है. इस लिंक के जरिये वेबसाइट पर जाकर अपनी जमीन का ब्योरा और अपनी वंशावली अपलोड की जा सकती है.


बता दें कि फिलहाल यह सुविधा उन जिलों और अंचलों में मिलेगी जहां भूमि  सर्वेक्षण का काम चल रहा है. अभी 20 जिलों के 90 अंचलों में 208 शिविर बनाए गए हैं जहां सर्वेक्षण कर्मी इस काम में लगे हुए हैं. वहीं 20 जिलों के बाकी बचे 130 अंचलों में भी शिविर गठन हो गया है. 


कोई भी रैयत 3 एमबी तक फाइल अपलोड कर सकता है. पहले निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर अपने फोन नंबर के साथ खुद को रजिस्टर कराना पड़ेगा और अपने मौजा और शिविर का चयन करने के बाद अपनी भूमि का खाता, खेसरा की जानकारी देनी है. प्रपत्र अपलोड होने के साथ ही रैयत के मोबाइल पर कन्फर्ममेशन का मैसेज पहुंच जाएगा. 


ज्ञात हो कि पिछले महीने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत कुमार के कार्यालय कक्ष में भूमि सर्वे के संबंध में हुई बैठक के दौरान उन्होंने विशेष सर्वेक्षण कार्य में रैयतों से प्राप्त होनेवाली स्वघोषणा और वंशावली की प्रक्रिया को आसान बनाने और स्वघोषणा व वंशावली को ऑनलाइन प्राप्त करने की सुविधा बहाल करने के निर्देश दिये थे.

टैग्स