ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

बिहार में आज से घर - घर जाकर पूछी जाएगी जाति, एप भी हुआ तैयार, जानिए क्या-कैसे होगा?

PATNA : बिहार में जाति आधारित गणना का दूसरा चरण आज से शुरू हो जाएगा। आज से जनगणना कर्मी घर घर जाकर या सवाल करेंगे कि आप किस जाति से आते हैं उसके बाद उसको निर्धारित कोड संख्या के तह

बिहार में आज से घर - घर जाकर पूछी जाएगी जाति, एप भी हुआ तैयार, जानिए क्या-कैसे होगा?
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में जाति आधारित गणना का दूसरा चरण आज से शुरू हो जाएगा। आज से जनगणना कर्मी घर घर जाकर या सवाल करेंगे कि आप किस जाति से आते हैं उसके बाद उसको निर्धारित कोड संख्या के तहत दर्ज करेंगे। इसको लेकर समान प्रशासन विभाग के तरफ से एक एप तैयार किया गया है। जिसमें गणना कर्मी सभी तरह के डाटा को अपलोड करेंगे।


वहीं इस बार दूसरे चरण की गणना को लेकर प्रत्येक डेढ़ सौ घरों पर एक गणना करने की व्यवस्था की गई है। गणना कर्मी को अपनी सुविधा के हिसाब से गणना करना है उन्हें यह लक्ष्य नहीं दिया गया है कि 1 दिन में इतनी संख्या में घरों में जाकर आपको गणना करना है।


इसके साथ ही जाति आधारित गणना के पहले चरण के तहत पूरे बिहार में घरों की नंबरिंग की गई थी। सर्वे के दौरान घरों के आगे नंबर दिए गए थे। घरों के नंबर की इंट्री गणना को लेकर बनाई गई वेबसाइट और पोर्टल पर अपलोड की गई। इसके बाद अब आज से जाति आधारित गणना को घर-घर पहुंचे गणना कर्मी जाति की जानकारी लेंगे। इसे लिखने में उन्हें बहुत अधिक समय नहीं लगे इसके लिए उनके एप पर पहले सभी जातियों के कोड डाले गए हैं। बस उन्हें कोड फिक्स करना होगा। इसके आधार पर जाति की गणना हो जाएगी। इसके बाद आर्थिक स्थिति से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे।


इसके साथ ही इस बार के गणना में घर में कितने लोग नौकरी करते हैं। घर के लोग कौन सा कारोबार करते हैं। घर का कोई सदस्य अगर बिहार से बाहर रहता है तो उसकी जानकारी भी जाति आधारित गणना के दौरान ली जाएगी। इसके साथ ही घर में कितनी संख्या में मोबाइल, कंप्यूटर या फिर टीवी आदि है, यह भी जाति आधारित गणना के दौरान पूछा जाएगा। इसी तरह किस घर में कितनी संख्या में वाहन हैं, यह जानकारी भी जुटाई जाएगी।


आपको बताते चलें कि, दूसरे चरण की गणना को लेकर राज्य मुख्यालय के स्तर पर ऐसी व्यवस्था की गई है कि एक क्लिक पर उन्हें यह मालूम होगा कि किस प्रखंड में एक दिन में कितनी संख्या में जाति आधारित गणना का काम हुआ। कितने घरों में गणना हुई, इसकी रिपोर्ट उपलब्ध रहेगी।

संबंधित खबरें