ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार में आज से फिर बढ़ेगी गर्मी, अगले 5 दिन तक बढ़ेगा तापमान, इस दिन आ सकता है मानसून

PATNA : बिहार में एक हफ्ते तक बारिश का सिस्टम एक्टिव रहने के बाद आज फिर से मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने

बिहार में आज से फिर बढ़ेगी गर्मी, अगले 5 दिन तक बढ़ेगा तापमान, इस दिन आ सकता है मानसून
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में एक हफ्ते तक बारिश का सिस्टम एक्टिव रहने के बाद आज फिर से मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।


दरअसल मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पीछले तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद अब मौसम में परिवर्तन की संभावना जताई दी गई है। मौसम विभाग का मानना है कि आज से राज्य के कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही हिटवेब और लू चलने का भी अनुमान जताया गया है। अगले 1 सप्ताह तक किसी भी जिले में बारिश की कोई भी संभावना नजर नहीं आ रही है।


बताया जा रहा है कि केरल में मानसून की एंट्री के बाद बंगाल की खाड़ी से नमी बिहार में इंटर करेगी इसके चलते पूरे प्रदेश में उमस भरी गर्मी का एहसास होगा। दिन में भी तापमान बढ़ने से गर्मी में बढ़ोतरी के आसार जताए जा रहे हैं।  पिछले 24 घंटे के दौरान रोहतास जिला सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।पटना और नालंदा का 35.4 डिग्री, गया का 36.2 डिग्री, नवादा 34.6 डिग्री, शेखपुरा 35.5 डिग्री, जमुई 33.9 डिग्री, औरंगाबाद 37 डिग्री, भागलपुर 35 डिग्री। इसके साथ ही अन्य जिलों का तापमान भी 40 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है।


आपको बताते चलें कि, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मानसून की दस्तक के बाद 4 जून तक केरल पहुंचने की संभावना है। इसके बाद मानसून तमिलनाडु, ओडिशा, बंगाल की खाड़ी से होते हुए पश्चिम बंगाल पहुंचेगा। 9 से 12 जून तक झारखंड होते हुए 13 से 14 जून के बीच इसके बिहार पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में औसत से कम बारिश होने की संभावना हैं। इस वजह से तापमान औसत से अधिक रहेगा।