ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

बिहार में अपराधियों का तांडव ! घर से बुलाकर युवक को मारो गोली, गंभीर हालत बाइक चलाकर घायल युवक पहुंचा अस्पताल…

BANKA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर समाने आया है। जहां युवक को घर स

बिहार में अपराधियों का तांडव ! घर से बुलाकर युवक को मारो गोली, गंभीर हालत बाइक चलाकर घायल युवक पहुंचा अस्पताल…
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BANKA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर समाने आया है। जहां युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी। जिसके बाद गंभीर स्थिति में युवक खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा और अपना इलाज करवाया। अब इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बांका जिला के बाराहाट थाना क्षेत्र में बदमाशों ने रजौन थाना क्षेत्र के एक 28 वर्षीय युवक को दो गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एक गोली उसके कंधे तो दूसरी उसके छाती में लगी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले में जांच जुटी हुई है। 


बताया जा रहा है कि जिला के बाराहाट थाना क्षेत्र में बदमाशों ने रजौन थाना क्षेत्र के एक 28 वर्षीय युवक को दो गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एक गोली उसके कंधे तो दूसरी उसके छाती में लगी है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक के बहनोई सहित 5 लोगों ने चपरा नहर पर बातचीत करने के लिए उसे बुलाया। सभी आपस में बात कर रहे थे. बातों- बातों में एक बदमाश ने अचानक उसके ऊपर दो गोली चला दी /


वहीं,गोली मारने के बाद उसे मरा हुआ समझकर सभी मौके से फरार हो गए। इसके बाद युवक ने साहस का परिचय दिया और जहां गोली लगी थी उस जगह पर कपड़ा बांधकर खुद से बाइक चलाकर अस्पताल पहुंच गया। ऐसा बताया जा रहा है कि बदमाशों का मकसद हत्या करना था। इसके पीछे का कारण जमीनी विवाद और घरेलू विवाद बताया जा रहा है। घायल युवक की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी 28 वर्षीय विकास कुमार के रूप में की गई है। 


स्थानीय लोगों के अनुसार विकास कुमार को होश आने के बाद जहां गोली लगी थी उस जगह पर कपड़ा बांधा और बाइक चलाते हुए खुद से रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गया।  जहां डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी और उसका इलाज शुरू किया। घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में रेफर कर दिया है। 


इधर, घायल विकास कुमार ने बयान में पुलिस को बताया कि मेरे बहनोई मुकेश कुमार और बनगांव निवासी राजीव कुमार सहित पांच लोगों ने चपरा नहर के पास किसी मैटर को लेकर बात चीत करने को बुलाएं। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने मेरे ऊपर गोली चला दी और मुझे दो गोली लगी है। डॉक्टरों ने कहा है कि एक गोली इनकी छाती पर लगी है। जो बीच में फंस गई है। जिससे इनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि विकास कुमार घर का एकलौता पुत्र है। काफी दिनों से घर में भी विवाद की स्थिति बनी हुई थी।