ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों की प्रतिनियुक्ति, यहां देखिये पूरी लिस्ट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. जिसकी रोकथाम को लेकर सरकार अपने स्तर से काम कर रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार सरकार ने कोरोना के

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. जिसकी रोकथाम को लेकर सरकार अपने स्तर से काम कर रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों को प्रतिनियुक्त किया है. इनके अलावा सरकार ने 4 आईएएस अफसरों को भी प्रतिनियुक्ति की है.


बिहार सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों को पटना, गया और भागलपुर जिले में भेजा है. पटना में तीन आईएएस अधिकारियों की तैनाती की गई है. पटना समाहरणालय में कोरोना से रोकथाम के लिए जिन तीन आईएएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. उसमें रोहतास में तैनात नवीन कुमार, नालंदा में तैनात सुमित कुमार और समस्तीपुर में पोस्टेड विक्रम विरकर को पटना समाहरणालय में प्रतिनियुक्त किया गया है.


इसके अलावा सुपौल में पदस्थापित दीपक कुमार मिश्रा को भागलपुर समाहरणालय में तैनात किया गया है.


बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों की प्रतिनियुक्ति, यहां देखिये पूरी लिस्ट

टैग्स