ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

बिहार में शीघ्र भरे जाएंगे लाइब्रेरियन के रिक्त पद, समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

Bihar Education: बिहार में लाइब्रेरियन के रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विभागीय समीक्षा बैठक में बहाली प्रक्रिया को लेकर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों की समीक्षा की गई।

Bihar Education Department
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Education Department: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विभागीय अधिकारियों को शिक्षकों के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सोमवार को विकास भवन स्थित मदन मोहन सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक कर विभिन्न कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। 



शिक्षा मंत्री ने कहा कि 5 सितम्बर के बाद ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। अब सभी शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ही आवेदन देना होगा। बैठक में लाइब्रेरियन की बहाली को लेकर भी चर्चा हुई। मंत्री ने इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। बिहार शिक्षा सेवा के नवनियुक्त अधिकारियों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) की जिम्मेदारी देने पर भी विमर्श किया गया। इसके साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी इस दायित्व के लिए प्राथमिकता देने पर विचार किया गया।



समीक्षा बैठक में संस्कृत और मदरसा शिक्षकों के सात माह के बकाये वेतन के भुगतान की समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 5 सितम्बर से पहले बकाये वेतन के भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने की दिशा में तेजी से काम किया जाए।



मिथिलेश तिवारी ने कहा कि अररिया, सारण, मधुबनी और भागलपुर स्थित राजकीय संस्कृत उच्च विद्यालयों सहित ऐसे विद्यालयों, जहां पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, वहां समेकित विद्यालय खोले जाएंगे। इन विद्यालयों में संस्कृत की पढ़ाई भी जारी रहेगी। जिन विद्यालयों की भूमि पर अतिक्रमण है, उसे मुक्त कराया जाएगा। साथ ही संस्कृत शिक्षा के विकास और उत्थान के लिए एक समिति गठित की जाएगीजिसमें संस्कृत विषय के विद्वानों को भी शामिल किया जाएगा।



बैठक में बताया गया कि 19 सितम्बर को पटना के ज्ञान भवन में ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ के रूप में कार्यरत मॉडल स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और बेहतर बनाने को लेकर चर्चा होगी।



शिक्षा मंत्री ने सीएम सहयोग पोर्टल पर प्राप्त मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इन मामलों के निष्पादन में गंभीरता बरतने और निर्धारित समय-सीमा में समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।



मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग से जुड़ी योजनाओं और कार्यों का लाभ विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम लोगों तक समय पर पहुंचे, यह विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। समीक्षा बैठक में विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता