ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

केंद्रीय टीम वापस लौटी, अब बड़ी राहत का इंतजार

PATNA : राज्य में बाढ़ के कारण आई आपदा का आकलन करने के लिए बिहार आई केंद्रीय टीम वापस लौट गई है। केंद्रीय टीम में बिहार के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया और रविवार को आपदा प्रबंधन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राज्य में बाढ़ के कारण आई आपदा का आकलन करने के लिए बिहार आई केंद्रीय टीम वापस लौट गई है। केंद्रीय टीम में बिहार के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया और रविवार को आपदा प्रबंधन, कृषि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ सूबे के हालात पर चर्चा की। केंद्रीय टीम की रिपोर्ट पर बिहार को  केंद्र सरकार की तरफ से  मदद  मिलेगी। 


केंद्रीय टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव जी रमेश कुमार गंता कर रहे थे। इस टीम में कुल 6 सदस्य शामिल थे। बिहार में इस साल दूसरी बार आई बाढ़ त्रासदी का आकलन करने केंद्रीय टीम भी दूसरी दफे राज्य के दौरे पर आई थी। बिहार सरकार केंद्र से पहले ही 2700 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद मांग चुकी है। हालांकि अब दूसरी बार आई आपदा के बाद बिहार की तरफ से मांग और बढ़ेगी। 


इधर राज्य सरकार ने केंद्र को अपनी तरफ से नया मेमोरेंडम भेजने के लिए 15 जिलों से बाढ़ को लेकर हुए नुकसान पर नए सिरे से ब्योरा मांगा है। राज्य सरकार का मानना है कि बिहार के 15 जिले दूसरी बार आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए है। इस आपदा में 97 लोगों की जान जा चुकी है और 20 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित हुई है।