ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार: 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री विजय चौधरी का बयान... एग्जाम लेना बहुत जरुरी, 1 जून को होगी तारीखों की घोषणा

PATNA : कोरोना महामारी की वजह से स्थगित 12वीं की परीक्षा को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाओं के आयोजन क

बिहार: 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री विजय चौधरी का बयान... एग्जाम लेना बहुत जरुरी, 1 जून को होगी तारीखों की घोषणा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी की वजह से स्थगित 12वीं की परीक्षा को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाओं के आयोजन के पक्ष अपनी बता रखी है. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि परीक्षाएं आयोजित की जानी चाहिए क्योंकि यह छात्रों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. 


मंगलवार को बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी परीक्षाएं आयोजित कराने के पक्ष में बयान जारी किया है. उन्होंने कहा है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जानी चाहिए क्योंकि यह छात्रों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. हालांकि मौजूदा हालात में ऐसा नहीं हो सकता. लेकिन एक संभावित तारीख की घोषणा की जानी चाहिए. ऑनलाइन परीक्षा भी एक विकल्प है.


मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आगे कहा कि "परीक्षाओं के नतीजे विद्यार्थी के जीवन में लंबे समय तक प्रासंगिक रहते हैं. हालांकि मौजूदा हालात में ऐसा नहीं हो सकता. लेकिन एक संभावित तारीखों की घोषणा की जानी चाहिए."


आपको बता दें कि रविवार को सीबीएसई समेत अन्य राज्यों की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं और प्रोफेशनल कोर्सों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं को लेकर हाई-लेवल मीटिंग हुई थी. जिसमें राज्यों से लिखित सुझाव मांगे गए थे. 25 मई तक राज्यों को अपने सुझाव केंद्र को भेजने को कहा गया था. ताकि इसके बाद परीक्षाओं पर फैसला जल्द हो सके. माना जा रहा है कि बोर्ड परीक्षाओं के बाद नीट और  जेइई परीक्षाओं की भी एनटीए की ओर से डेट जारी की जा सकती है.


कोरोना संक्रमण के चलते स्‍थगित हुई सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षाओं पर फैसला लगभग तय हो गया है. जानकारी मिली है कि CBSE बोर्ड परीक्षाओं की डेट्स की आधिकारिक घोषणा शिक्षामंत्री 1 जून को करेंगे.