ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार के पूर्व DGP टीपी सिन्हा का निधन, दो-दो राज्यों के बने थे पुलिस महानिदेशक, जानिए उनकी उपलब्धियां

PATNA : बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक और तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी रहे टीपी सिन्हा का निधन हो गया है. टीपी सिन्हा के निधन पर पुलिस पुलिस मुख्यालय ने श्रद्धांजलि दी है और उनकी

बिहार के पूर्व DGP टीपी सिन्हा का निधन, दो-दो राज्यों के बने थे पुलिस महानिदेशक, जानिए उनकी उपलब्धियां
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक और तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी रहे टीपी सिन्हा का निधन हो गया है. टीपी सिन्हा के निधन पर पुलिस पुलिस मुख्यालय ने श्रद्धांजलि दी है और उनकी उपलब्धियों को याद किया है. 


बिहार के पूर्व डीजीपी टीपी सिन्हा भारतीय पुलिस सेवा 1966 बैच के अधिकारी थे. पुलिस मुख्यालय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की है. पुलिस हेडक्वार्टर ने बताया कि टीपी सिन्हा बिहार के कई जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद रहे थे. कई बड़ी जिम्मेदारियों को निभाते हुए टीपी सिन्हा रेलवे के भी एडीजी के पद पर रहें. रेलवे के अपर पुलिस महानिदेशक के पदस्थापना के दौरान टीपी सिन्हा रेल संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने में सफल रहे थे. 


नौकरी के 10 साल बाद वर्ष 1977 में बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था के पद पर पहले पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया था. अप्रैल 1998 से फरवरी 1999 तक और अप्रैल 1999 से सितंबर 2000 तक बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के सीएमडी के पद पर भी रहे.


टीपी सिन्हा बिहार और झारखंड दो-दो राज्यों के डीजीपी रह चुके हैं. फरवरी 1998 से अप्रैल 1998 तक बिहार पुलिस के पुलिस महानिदेशक के पदभार संभाला था. इसके बाद दिसंबर 2000 से फरवरी 2000 तक झारखंड के प्रथम पुलिस महानिदेशक के पद पर पदस्थापित रहे.

टैग्स