ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बड़ी खबर : बिहार के 2 कोरोना मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव, सूबे में बन रहे अच्छे हालात

PATNA : कोरोना वायरस के कारण एक तरफ इंडिया में जहां स्थिति बिगड़ती जा रही है. वहीं दूसरी ओर बिहार में कहीं न कहीं लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. सूबे में हालात अब बेहतर होते जा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस के कारण एक तरफ इंडिया में जहां स्थिति बिगड़ती जा रही है. वहीं दूसरी ओर बिहार में कहीं न कहीं लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. सूबे में हालात अब बेहतर होते जा रहे हैं. हालांकि स्थिति अभी भी थोड़ी-बहुत गंभीर है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां कोरोना के दो पॉजिटिव मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है. 


भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के अधीक्षक रामचरित्र मंडल ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मुंगेर की महिला और बच्चे की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है. उन्होंने बताया कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले पहले मरीज के संपर्क में आने से ये दोनों संक्रमित हुए थे. 


अधीक्षक रामचरित्र मंडल ने आगे बताया कि मृतक मरीज की पड़ोसी विधवा महिला और एक बच्चे के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. जेएलएनएमसीएच में एक सप्ताह तक इलाज चलने के बाद शुक्रवार को उनकी स्वैब जांच की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी. आज रविवार को भी उनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है. बता दें कि इससे पहले पटना की एक नर्स को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उन्होंने कोरोना को मात देकर अपने घर में वापसी कर ली है. फिलहाल उन्हें 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रखा गया है.

टैग्स