ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

BIHAR INTERMEDIATE EXAM RESULT : आज इस टाइम जारी होगा बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम, इस तरह देखें अपना रिजल्ट

BIHAR INTERMEDIATE EXAM RESULT: 12.92 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है. कुछ घंटे बाद बिहार इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी होगा। पढ़ें यह अहम खबर....

BIHAR INTERMEDIATE EXAM RESULT
BIHAR INTERMEDIATE EXAM RESULT
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR INTERMEDIATE EXAM RESULT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 का परीक्षाफल मंगलवार यानी आज जारी हो रहा है। परीक्षा समिति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इस संबंध में जानकारी दी है। परीक्षा समिति के अनुसार मंगलवार को दोपहर 1:15 बजे पर परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। 


जानकारी हो कि, इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच प्रदेश के 1677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजन किया गया था। अब  बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी दी है कि, ''दिन के 1:15 बजे प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ की मौजूदगी में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया जाएगा। इसके साथ ही बिहार बोर्ड देश में लगातार सबसे पहले इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी करने वाला बोर्ड बनेगा।''


वहीं, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 'लगातार 6 वर्षों से बिहार बोर्ड सबसे पहले इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर रहा है। यह सातवां वर्ष होगा जब देश में सबसे पहले किसी परीक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं का परिणाम जारी होगा। इस बार बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा में 12.92 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। जिसमें छात्रों की संख्या 6.50 लाख और छात्राओं की संख्या 6.41 लाख रही। 


इधर, रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के आधिकारिक वेबसाइट www.biharboardonline.bihar.gov.in अथवा www.results.biharboardonline.com पर रोल कोड और रोल नंबर डालकर परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट्स को लेकर बिहार बोर्ड ने छात्रों को नकली वेबसाइट्स से सावधान रहने की चेतावनी भी दी है। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दिया है कि बोर्ड के अधिसूचना और निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें।