ब्रेकिंग
Bankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होBankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच हो

बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर कम्पार्टमेंटल एग्जाम: शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दूसरे दिन की परीक्षा

बिहार में इंटर और मैट्रिक विशेष/कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षाएं आयोजित की गईं।

बिहार न्यूज
कल अंग्रेजी और गणित की परीक्षा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में इंटरमीडिएट विशेष एवं कम्पार्टमेंटल तथा मैट्रिक विशेष एवं कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 के दूसरे दिन, 04 मई 2026 को परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षाएं आयोजित की गईं।


इन्टर विशेष एवं इन्टर कम्पार्टमेन्टल परीक्षा, 2026

आज राज्य के सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक भौतिकी (Physics) विषय, Entrepreneurship विषय एवं मनोविज्ञान (Psychology) विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। द्वितीय पाली में विज्ञान संकाय के परीक्षार्थियों के लिए कृषि (Agriculture) विषय, कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए संगीत (Music) विषय तथा वोकेशनल के परीक्षार्थियों के लिए हिन्दी विषय की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक आयोजित हुई।


कल दिनांक-05.05.2026 को आयोजित परीक्षा

इन्टरमीडिएट विशेष एवं इन्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्टल परीक्षा, 2026 की अगली परीक्षा दिनांक-05.05.2026 को आयोजित होगी। प्रथम पाली में पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के परीक्षाक्षियों के लिए अंग्रेजी (English) विषय की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। द्वितीय पाली में विज्ञान एवं कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए गणित (Maths) विषय तथा वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों के लिए Business Studies विषय की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक आयोजित होगी।


मैट्रिक विशेष एवं मैट्रिक कम्पार्टमेन्टल परीक्षा, 2026

आज राज्य के सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:15 बजे तक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रथम पाली में ही विज्ञान विषय के बदले संगीत विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। द्वितीय पाली में अपराह्न 02:00 बजे से 04:45 बजे तक सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा चली।


कल दिनांक-05.05.2026 को आयोजित परीक्षा

मैट्रिक विशेष तथा कम्पार्टमेन्टल परीक्षा, 2026 की अगली परीक्षा दिनांक-05.05.2026 को राज्य के सभी परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। प्रथम पाली में पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जायेगी। दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रथम पाली में ही गणित विषय के बदले गृह विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित होगी। द्वितीय पाली में अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक अंग्रेजी (सामान्य) विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।


टैग्स