ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

इंटर परीक्षा में 200 बच्चे एक्सपेल्ड, जूता-चप्पल खोलकर भी स्टूडेंट मास्टर साहेब को दे रहे चकमा

PATNA : बिहार में इंटर की परीक्षा सख्ती से ली जा रही है. फिर भी बच्चे मास्टर साहेब के आंखों में धूल झोंकने में कामयाब हो जा रहे हैं. इंटर की परीक्षा में अब तक 200 से अधिक बच्च

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में इंटर की परीक्षा सख्ती से ली जा रही है. फिर भी बच्चे मास्टर साहेब के आंखों में धूल झोंकने में कामयाब हो जा रहे हैं. इंटर की परीक्षा में अब तक 200 से अधिक बच्चे एक्सपेल्ड हो चुके हैं. इसबार इंटर का एग्जाम कड़ाई से लिया जा रहा है. बच्चे जूता-चप्पल पहन कर एग्जाम नहीं दे रहे हैं. नक़ल रोकने के लिए बोर्ड सारे तरीके अपना रही है. लेकिन फिर भी कुछ परीक्षार्थी चीट-पुर्जा लेकर एग्जामिनेशन हॉल में चले जा रहे हैं. 


बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा में पहले दिन 56, दूसरे दिन 94, तीसरे दिन 35 और आज चौथे दिन 17 यानी कि कुल 200 से अधिक बच्चे एक्सपेल्ड हो गए हैं. गुरूवार को पहली और दूसरी पाली मिलकर 17 बच्चों को निष्कासित किया गया. नकल करते समय पकड़े जाने को लेकर कड़ी कार्रवाई की गई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक नालंदा, भोजपुर, गया, सारण, गोपालगंज, मधेपुरा और जमुई जिले से कुल 17 स्टूडेंट्स को एक्सपेल्ड किया गया है. 


चौथे दिन सबसे ज्यादा नालंदा से 6 बच्चों को निष्कासित किया गया है. जबकि गोपालगंज से 3, सारण, मधेपुरा और जमुई से 2-2 बच्चों को चोरी करते पकड़े जाने पर निकाला गया. भोजपुर और गया जिला से भी एक-एक बच्चों को एक्सपेल्ड किया गया. बता दें कि बिहार इंटरमीडिएट एग्जाम के पांचवे दिन पहली सीटिंग में साइंस और आर्ट्स के छात्रों के लिए मैथ और सेकेंड सीटिंग में एमबी के तहत अंग्रेजी, मैथली और उर्दू विषय की परीक्षा ली जाएगी. 


राज्य के सभी जिलों में 1283 केंद्रों पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर की परीक्षा ली जा रही है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 12 लाख पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा है. इसमें पांच लाख 48 हजार 736 छात्राएं और 6 लाख 56 हजार 654 छात्र शामिल हैं.