ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

इंटर परीक्षा में 183 स्टूडेंट्स एक्सपेल्ड, तीसरे दिन नकल करते पकड़े गए 35 परीक्षार्थी

PATNA : इंटर की परीक्षा में 183 स्टूडेंट्स एक्सपेल्ड हुए हैं. तीसरे दिन 35 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया है. एग्जाम के पहले दिन सोमवार को भी 56 बच्चों और दूसरे दिन 94 प

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इंटर की परीक्षा में 183 स्टूडेंट्स एक्सपेल्ड हुए हैं. तीसरे दिन 35 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया है. एग्जाम के पहले दिन सोमवार को भी 56 बच्चों और दूसरे दिन 94 परीक्षार्थियों को नक़ल करने के जुर्म में निष्कासित किया गया था. इसबार इंटर का एग्जाम कड़ाई से लिया जा रहा है. बच्चे जूता-चप्पल पहन कर एग्जाम नहीं दे रहे हैं. नक़ल रोकने के लिए बोर्ड सारे तरीके अपना रही है. 


इंटर के एग्जाम सेंटर पर काफी कड़ाई से बच्चों की जांच की जा रही है. बुधवार को परीक्षा के तीसरे दिन 35 स्टूडेंट्स को एक्सपेल्ड किया गया है. नकल करते समय पकड़े जाने को लेकर कड़ी कार्रवाई की गई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक पटना, नालंदा, रोहतास, नवादा, सीवान, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, मुंगेर, बेगूसराय और शेखपुरा जिले से कुल 35 स्टूडेंट्स को एक्सपेल्ड किया गया है. 


तीसरे दिन सबसे ज्यादा रोहतास से 8 बच्चों को निष्कासित किया गया है. बता दें कि दूसरे दिन भी इस जिले से 9 बच्चों को निकाला गया था. जबकि पटना और नालंदा में 4-4, जहानाबाद और मधेपुरा से 3-3 परीक्षार्थियों को एक्सपेल्ड किया गया है. बता दें कि बिहार इंटरमीडिएट एग्जाम के आज तीसरे दिन फर्स्ट सीटिंग में बायोलॉजी और सेकेण्ड सीटिंग इकोनॉमिक्स में विषय की परीक्षा थी. साथ ही साथ सेकेण्ड सीटिंग में ही वोकेशनल में फाउंडेशन कोर्स विषय का भी पेपर लिया गया. 


राज्य के सभी जिलों में 1283 केंद्रों पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर की परीक्षा ली जा रही है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 12 लाख पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा है. इसमें पांच लाख 48 हजार 736 छात्राएं और 6 लाख 56 हजार 654 छात्र शामिल हैं.