ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

भारत-नेपाल सीमा को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, सीएम सम्राट ने दिए सख्त निर्देश

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सीमा सुरक्षा, निगरानी व्यवस्था और तस्करी रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि 26-27 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई थी। इस उच्चस्तरीय बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन के संबंध में मुख्य सचिव ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।


समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा से जुड़े फैसलों में राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भारत-नेपाल सीमा संवेदनशील मानी जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों का ठीक ढंग से अनुपालन करें। सीमा पर निगरानी सिस्टम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखें। 


उन्होंने कहा कि बेहतर निगरानी को लेकर नयी तकनीक के साथ काम करें। सीमा पर होनेवाले संदिग्ध मूवमेंट, नशीले पदार्थ, नकली नोट एवं तस्करी जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह अलर्ट रहें, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। सीमा पर होनेवाले अनैतिक और गैर वैधानिक कार्यों पर पूरी सख्ती बरतें। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा तंत्र को पूरी तरह मजबूत रखें।


बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, पुलिस महानिदेशक, ऑपरेशन कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता