ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Bihar Encroachment Drive : बिहार में नई सरकार बनते ही ऑपरेशन बुलडोजर शुरू, कई शहरों में अतिक्रमण हटाने पर मची अफरा-तफरी

बिहार में नई सरकार बनने के साथ ही अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू हो गया है। समस्तीपुर, लखीसराय, सीतामढ़ी, दानापुर, भागलपुर समेत कई जिलों में प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर सड़कों को कब्जामुक्त कराया।

Bihar Encroachment Drive : बिहार में नई सरकार बनते ही ऑपरेशन बुलडोजर शुरू, कई शहरों में अतिक्रमण हटाने पर मची अफरा-तफरी
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Encroachment Drive : बिहार में नई सरकार बनने के तुरंत बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सड़क पर अवैध अतिक्रमण करने वालों पर सख्त चेतावनी देते हुए साफ कहा गया है कि यदि दोबारा अतिक्रमण करते पकड़े गये, तो पहले से अधिक जुर्माना वसूला जाएगा। राज्य के कई शहरों में चल रहे इस अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी का माहौल देखा गया।


समस्तीपुर से शुरू हुआ ऑपरेशन

सरकार के गठन के कुछ ही घंटों बाद ‘ऑपरेशन बुलडोजर’ की शुरुआत समस्तीपुर में हुई। रेलवे स्टेशन से सटे माल गोदाम चौक के पास अतिक्रमण को हटाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल, रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान कई जगह अतिक्रमणकारियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। लोगों ने विकल्प तलाशने के लिए समय मांगा, जिस पर प्रशासन ने 10 दिनों की मोहलत दी है।


लखीसराय में बड़े पैमाने पर कार्रवाई

लखीसराय में रविवार को भी प्रशासन का बुलडोजर सड़कों पर उतरा। डीएम मिथिलेश मिश्र और एसपी अजय कुमार के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में पक्के और कच्चे दोनों प्रकार के निर्माण हटाए गए। एडीएम नीरज कुमार और एसडीएम प्रभाकर कुमार ने अभियान की कमान संभाली। नपकर्मियों और पुलिस के साथ मिलकर कई स्थानों पर अतिक्रमण पूरी तरह साफ कराया गया।


अभियान सुबह से शुरू होकर लगभग तीन घंटे तक जारी रहा। दुकानों के आगे निकाले टीन शेड, सड़क पर बने अवरोध और अवैध निर्माण बुलडोजर से ध्वस्त किए गए। प्रशासन ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो दोबारा बुलडोजर चलाया जाएगा और अधिक जुर्माना लगेगा।


सीतामढ़ी में जेसीबी से सड़क को किया गया खाली

सीतामढ़ी नगर निगम और यातायात विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ा अभियान चलाया। गौशाला चौक से पुनौरा धाम मंदिर द्वार तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया। एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर और 20 मजदूरों की मदद से कई अवैध ढांचों को हटाया गया। दूसरे दिन भी अतिक्रमणकारियों के लाखों के सामान जब्त किए गए और करीब 9,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।


दानापुर में गुमटियां और झोपड़ियां ढहाईं गईं

दानापुर में नप प्रशासन ने दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रखी। हाथी खाना मोड़ से सगुना मोड़ तक बुलडोजर चलाकर झोपड़ियों और गुमटियों को हटाया गया। अतिक्रमणकारियों से 4,800 रुपये जुर्माना भी लिया गया। यह अभियान प्रशिक्षु आईएएस विग्नेश टीए और नप इओ रवि कुमार के नेतृत्व में चलाया गया।


भागलपुर में 13,500 रुपये का जुर्माना

भागलपुर में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया और तिलकामांझी से लेकर आदमपुर तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। कई दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। अभियान के दौरान कुल 13,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।


अभियान पूरे बिहार में जारी

नई सरकार के गठन के बाद प्रशासनिक सक्रियता कई जिलों में साफ दिखाई दे रही है। सीतामढ़ी, समस्तीपुर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दानापुर, लखीसराय और बिहारशरीफ समेत दर्जनभर शहरों में अवैध निर्माण और कब्जे हटाए जा रहे हैं। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों के साथ झड़प की खबर भी सामने आई है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन लगातार अभियान को आगे बढ़ा रहा है।


सरकार की मंशा स्पष्ट है—सड़क पर किए गए अवैध कब्जों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने यह भी संदेश दिया है कि यदि लोग स्वयं समय पर अतिक्रमण नहीं हटाते, तो कड़ी कार्रवाई के साथ भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

संबंधित खबरें