ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 1991 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को लेवल-17 के शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान की है। उन्हें प्रभार ग्रहण करने की तिथि से 2.25 लाख रुपये नियत वेतन मिलेगा।

बिहार न्यूज
सीके अनिल का प्रमोशन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA:बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल (1991 बैच) को शीर्ष वेतनमान (लेवल-17) में प्रोन्नति प्रदान करने की अधिसूचना जारी की है।


11 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान में बिहार राज्य योजना परिषद, पटना में परामर्शी के पद पर कार्यरत सी. के. अनिल को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT), भारत सरकार के पत्रांक 11030/04/2025-AIS-II (Pay) दिनांक 28 जुलाई 2026 में निहित निर्देशों के आलोक में यह प्रोन्नति दी गई है।


अधिसूचना के मुताबिक, उन्हें प्रभार ग्रहण करने की तिथि से शीर्ष वेतनमान (लेवल-17) में 2,25,000 रुपये नियत वेतन प्रदान किया जाएगा। यह आदेश बिहार के राज्यपाल के आदेश से जारी किया गया है।


बिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना

टैग्स