ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

Bihar School New Rule : बिहार के सरकारी स्कूलों में फिर शुरू होगी शनिवार की हाफ-डे, शिक्षा मंत्री ने दिए बड़े संकेत; कंप्यूटर शिक्षा भी होगी अनिवार्य

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। शनिवार को हाफ-डे व्यवस्था फिर लागू करने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया जा सकता है।

Bihar School New Rule : बिहार के सरकारी स्कूलों में फिर शुरू होगी शनिवार की हाफ-डे, शिक्षा मंत्री ने दिए बड़े संकेत; कंप्यूटर शिक्षा भी होगी अनिवार्य
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Bihar School New Rule : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। राज्य के स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे की पुरानी व्यवस्था फिर से लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। शिक्षा विभाग इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लेने की तैयारी में जुटा है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक इस पर अंतिम मुहर लग सकती है और इसके बाद राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के लिए नया आदेश जारी किया जा सकता है।

शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने गुरुवार को पटना में इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार को हाफ-डे व्यवस्था लागू करने की पूरी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। मंत्री के बयान के बाद सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

नई शिक्षा नीति 2020 के तहत होगा बदलाव

बिहार सरकार का यह फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए लिया जा रहा है। नई शिक्षा नीति में बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उनके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया है।शनिवार को हाफ-डे और नो बैग-डे जैसी व्यवस्था का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के दबाव से राहत देना और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। सरकार का मानना है कि इससे बच्चों में सीखने की क्षमता बढ़ेगी और उनका मानसिक व शारीरिक विकास बेहतर तरीके से हो सकेगा।

नई शिक्षा नीति के अनुसार कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए साल में कम से कम 10 दिन नो बैग-डे निर्धारित किए गए हैं। इन दिनों में बच्चों को किताबों के बोझ से दूर रखते हुए खेल-कूद, चित्रकला, संगीत, हस्तशिल्प, स्थानीय कला और अन्य गतिविधियों में शामिल किया जाता है।

शिक्षा विभाग जल्द जारी कर सकता है आदेश

शनिवार को हाफ-डे व्यवस्था को लागू करने को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक जल्द होने वाली है। इस बैठक में स्कूलों के समय, संचालन व्यवस्था और अन्य जरूरी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। नया नियम लागू होने के बाद बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को पढ़ाई का समय कम किया जा सकता है। यह व्यवस्था प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों समेत सरकारी स्कूलों की सभी श्रेणियों में लागू होने की संभावना है।

पड़ोसी राज्यों में पहले से लागू है व्यवस्था

बिहार के पड़ोसी राज्यों में शनिवार को हाफ-डे व्यवस्था पहले से लागू है। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शनिवार को सीमित समय तक पढ़ाई कराई जाती है। वहीं झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई सरकारी स्कूलों में भी शनिवार को आधे दिन तक ही कक्षाएं संचालित होती हैं। इन्हीं राज्यों की तर्ज पर बिहार में भी इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी की जा रही है। सरकार का मानना है कि इससे छात्रों और शिक्षकों दोनों को राहत मिलेगी।

फिलहाल बिहार के स्कूलों में लागू है बैगलेस-डे

बता दें कि वर्तमान समय में बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को बैगलेस-डे की व्यवस्था लागू है। इस दिन छात्र बिना बैग के स्कूल पहुंचते हैं और नियमित पढ़ाई के बजाय अलग-अलग रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं।स्कूलों में बच्चों के लिए खेल-कूद, पेंटिंग, संगीत, क्विज प्रतियोगिता, कहानी लेखन और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इसका उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को सामने लाना और पढ़ाई को रोचक बनाना है। अब अगर शनिवार को हाफ-डे की व्यवस्था लागू होती है तो बच्चों को इन गतिविधियों के लिए समय भी मिलेगा और पढ़ाई के बोझ से भी राहत मिलेगी।

कंप्यूटर शिक्षा होगी अनिवार्य

इसके अलावा शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने कंप्यूटर शिक्षा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य करने की तैयारी की जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि बदलते डिजिटल दौर में बिहार के सरकारी स्कूलों के बच्चे भी तकनीकी शिक्षा से जुड़ सकें। इसके लिए स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा को मजबूत करने और छात्रों को डिजिटल ज्ञान देने पर जोर दिया जा रहा है।सरकार के इन फैसलों से बिहार की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। अब सभी की नजर शिक्षा विभाग की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक आदेश पर टिकी हुई है।


रिपोर्टर - प्रेम राज