ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार: गर्मी से राहत ! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; राज्य के कई जिलों में आज हो सकती है भारी बारिश

PATNA : भीषण गर्मी से परेशान बिहार के लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के साथ वाग्रपात पार्क की संभावना जताई है। इसके साथ

बिहार: गर्मी से राहत ! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट;  राज्य के कई जिलों में आज हो सकती है भारी बारिश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : भीषण गर्मी से परेशान बिहार के लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के साथ वाग्रपात पार्क की संभावना जताई है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।


दरअसल मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है कि राज्य में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण,शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में बारिश इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में तेज रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान जताया है। वहीं, बुधवार की रात आठ बजे के बाद राजधानी के आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। इसके बाद कुछ इलाके में तेज आंधी ने बारिश का संकेत दिया। पटना के आसपास के इलाके में 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। रात नौ बजे के आसपास पूरे शहर में झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।


 मौसम विभाग ने गुरुवार को भी पटना सहित कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। पटना में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश की छिटपुट गतिविधियां बनी रह सकती हैं। पटना के अलावा बांका, नालंदा, नवादा, भोजपुर, अरवल, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद में भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


इधर, बारिश के बाद पटना के अधिकतम तापमान में बुधवार को 1.3 डिग्री की गिरावट आई। लगातार तीसरे दिन तापमान में कमी के बाद यहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया। 23 दिनों के बाद पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आया है। इससे पहले राजधानी में लगातार हीट वेव या सिवियर हीट वेव की स्थिति बनी हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून में आगमन के बाद तापमान में तेजी से गिरावट की संभावना है।