ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...

सीएम सम्राट चौधरी से मिला माली समाज का प्रतिनिधिमंडल, पटना समेत सभी जिलों में फूल मंडी स्थापित करने की मांग

Bihar News: माली-मालाकार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर बिहार के सभी जिलों में आधुनिक फूल मंडी स्थापित करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने जल्द सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
6 मिनट

Bihar News: बिहार के सभी जिलों मे फूल मंडी एवं फूल व्यापार से जुडे विभिन्न मार्गो को लेकर भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार के नेतृत्व मे माली-मालाकार समाज का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शुक्रवार के संध्या में लोक सेवक आवास पर मिला।



बिहार में फूलों का उत्पादन एबं व्यापार हजारों परिवारों की आजीविका से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हआ है जिसमे विशेष रूप से माली समाज परंपरागत रूप से फूल उत्पादन फूल व्यापार एबं माला निर्माण के कार्य से जुड़ा रहा है। फूल हमारे धार्मिक, सामाजिक एबं सांस्करतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं।



इसके बाबजूद बिहार में फूल उत्पादकों एबं च्यापारियों के लिए व्यवस्थित एबं संगठित फूल मंडी का अभाव है। फूल अत्यंत जल्दी खराब होने वाला उत्पाद है। उचित बाजार, भंडारण एबं परिबहन की सुविधा नहीं होने के कारण उत्पादकों एवं छोटे व्यापारियों को अपना फल बिचौलियों के माध्यम से कम कीमत पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इससे उन्हें अपने उत्पाद का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है।



प्रभात मालाकार ने कहा कि पटना राज्य स्तर पर राज्य के प्रमुख शहरी एवं व्यापारिक केंद्र बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी मात्रा में फूल पटना पहुँचते हैं और यहां से फूलों का थोक एवं खुदरा व्यापार होता है लेकिन पटना में वर्तमान में फूलों के थोक एवं खुदरा व्यापार के लिए कोई ऐसी समेकित,आधुनिक एबं स्व्यवस्थित फूल मंडी नहीं है, जहां फूल उत्पादकों, थोक व्यापारियों, खुदरा विक्रेताओं एवं बड़े खरीदारों को एक ही स्थान पर आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।



फूलों का व्यापार अलग-अलग स्थानों पर बिखरा 'होने के कारण यातायात, पार्किंग, स्वच्छता, भंडारण एबं व्यापारिक व्यवस्था से संबंधित समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं अतः पटना में बड़े स्तर की आधुनिक एबं स्व्यवस्थित फूल मंडी स्थापित करना अत्यंत आवश्यक है। इसे बिहार के पुष्प उत्पादन एबं व्यापार के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।



पटना में मंडी स्थापित होने से 'विभिन्न जिलों के फूल उत्पादकों को बड़ा एंव सुनिश्चित बाजार मिलेगा तथा थोक व्यापार, खुदरा व्यापार, कोल्ड चैन, परिवहन, पैकेजिंग एवं अन्य संबंधित गतिविधचियों से रोजगार के अवसर भी बढेंगे।



पटना में फूल मंडी के लिए संभाबित स्थल माली समाज एबं फूल व्यवसाय से ज़ड़े लोगों द्वारा पटना शहर में फूल मंडी के लिए निम्न संभावित स्थलों का सुझाव दिया गया है। इन स्थलों की उपलब्धता, भमि की स्थिति, यातायात, पार्किंग एवं अन्य प्रशासनिक- तकनीकी मानकों के आधार पर संबंधित विभाग द्वारा सर्वेक्षण कराया जा सकता है जो इस प्रकार से है।



जक्कनपुर थाना के पीछे, कृषि भवन के निकट, हार्डिंग पार्क खेल मैदान के पीछे हनुमान मंदिर, पटना जंक्शन के आसपास निर्धारित क्षेत्र, चिरैयाटांड ओवरब्रिज के नीचे एवं आसपास का क्षेत्र,जीपीओ गोलंबर से आर. ब्लॉक ओवरब्रिज के नीचे एवं आसपास का क्षेत्र, न्यू मार्केट, भूवनेश्वर प्लाजा के निकट कबाड़ी बाजार क्षेत्र स्थलों में से जो स्थान प्रशासनिक, तकनीकी, यातायात एवं जनहित की दष्टि से उपयुक्त पाया जाए, वहां पटना की आधुनिक फूल मंडी विकसित करने की दिशा में शीघ्र पहल की जा सकती है।



पटना की फूल मंडी को आधुनिक स्वरूप देते हए निम्न सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह है-

फूल उत्पादकों एवं थोक व्यापारियों के लिए व्यबस्थित दुकान एवं स्टॉल

कोल्ड स्टोरेज एवं आध्निक कोल्ड चेन की सुविधा

पारदर्शी नीलामी एवं उचित मूल्य निर्धारण की व्यवस्था

थोक एबं खदरा व्यापार के लिए अलग-अलग क्षेत्र 



पर्याप्त पार्किंग एवं लोडिंग-अनलोडिंग की व्यवस्था, फूलों के परिवहन के लिए उचित लॉजिस्टिक सुविधा, उत्पादकों को सीधे बड़े खरीदारों एवं बाजारों से जोड़ने की व्यवस्था, डिजिटल माध्यम से फूलों की खरीद-बिक्री एवं मूल्य की जानकारी,मंडी परिसर में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं।



सभी जिला मुख्यालयों में फूल मंडी की स्थापना, पटना में बङे स्तर पर आध्रुनिक फूल मंडी स्थापित करने के साथ-साथ बिहार के सभी जिला मज्यालयों में भी चरणबद्ध तरीके से आधुनिक फूल मंडी की स्थापना की जाए,प्रत्येक जिले में फूल उत्पादको एवं व्यापारियों को स्थानीय स्तर पर ही 'उचित बाजार उपलब्ध होने से उन्हे अपन उत्पाद को दूर ले जाने अथवा बिचौलियों पर निर्भर रहने की आवश्यकता कम होगी। 'इससे स्थानीय स



फूलों के उत्पादन एवं व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा और किसानों एवं छोटे व्यापारियों की आय में बृद्धि होगी। सभी जिला मुख्यालयों में स्थापित होने वाली फूल मंडियों को आवश्यकता एवं स्थानीय उत्पादन के अनुसार विकसित किया जाए तथा उन्हें पटना की प्रमुख फूल मंडी से जोडकर एक राज्यव्यापी फूल व्यापार नेटवर्क विकसित किया जाए।



पटना में आधुनिक फूल मंडी की स्थापना तथा सभी जिला मु्यालयों में चरणबद्ध रूप से फूल मंडियों का विकास बिहार के फ्ल उत्पादकों एवं व्यापारियों के लिए एक महत्वपर्ण कदम साबित होगा। इससे उत्पादकों को बेहतर बाजार एवं उचित मूल्य मिलेगा, रोजगार के अवसर बढेंगे तथा बिहार में फ्लोरीकल्चर एवं बागवानी क्षेत्र को नई गति मिलेगी। पटना में बडे स्तर पर आधनिक फूल मंडी स्थापित करने को प्राथमिकता देते हुए संभावित स्थलों का संबंधित विभाग से सर्वेक्षण कराया जाए तथा उपयक्त स्थल का चयन कर समयबद्ध रूप से मंडी के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जाए साथ ही बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में भी चरणबद्ध रूप से आधनिक फूल मंडी स्थापित करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान की जाए।



मालाकार ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हम सबों को आश्वस्त किया कि बिहार में जल्द होगी फूल मंडी और फूल व्यापार से संबंधित सुविधाओं को बहाल किया जायेगा। बिहार सरकार इस महत्बपूर्ण विषय पर सकारात्मक पहल करते हुए पटना को बिहार के फूल व्यापार का प्रमुख केंद्र तथा प्रत्येक जिला मुख्यालय को स्थानीय फूल व्यापार का संगठित केंद्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाएगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रभात मालाकार, माली मालाकार कल्याण समिति पटना के अध्यक्ष मनोज कुमार मालाकार, शत्रुध्न भक्त मालाकार, पींटू मालाकार और पींकू मालाकार थे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता