ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

बिहार के किसी भी जिले से सिर्फ साढ़े 3 घंटे में पटना, हाई-स्पीड एक्सप्रेस-वे नेटवर्क बदलेगा सफर; विकास को मिलेगी नई गति

2028 तक बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाई-स्पीड कॉरिडोर का बड़ा नेटवर्क तैयार होगा। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के किसी भी जिले से पटना अधिकतम साढ़े तीन घंटे में पहुंचा जा सके। इन परियोजनाओं से विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.

Bihar Road Projects
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Road Projects: बिहार में सड़क कनेक्टिविटी का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। राज्य के पूरब-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण हिस्सों को जोड़ने के लिए कई एक्सप्रेस-वे और हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य यात्रा को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। 



सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2028 तक बिहार के किसी भी जिले से पटना अधिकतम साढ़े तीन घंटे में पहुंचा जा सके। वहीं, इस वर्ष के अंत तक राज्य के अधिकांश हिस्सों से राजधानी तक की यात्रा पांच घंटे के भीतर पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं। सड़क निर्माण पर केंद्र सरकार करीब 1.35 लाख करोड़ रुपये और राज्य सरकार लगभग 35 हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है।



उत्तर बिहार को मिलेगी नई रफ्तार

उत्तर बिहार के लिए गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है। करीब 416 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे पर वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। नेपाल सीमा के समानांतर बनने वाला यह मार्ग कई जिलों की कनेक्टिविटी मजबूत करेगा, जिससे लोगों की यात्रा आसान होगी और व्यापार को भी नई गति मिलेगी।



पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे से घटेगा सफर

वर्तमान में पटना से पूर्णिया पहुंचने में लगभग 5 से 6 घंटे का समय लगता है। 282 किलोमीटर लंबे पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद यह दूरी काफी कम समय में तय की जा सकेगी। कोसी नदी पर बनने वाला नया पुल कोसी क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा और पूर्णिया जैसे औद्योगिक एवं व्यापारिक केंद्रों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा।



धार्मिक पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

राम-जानकी मार्ग धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देगा। यह मार्ग प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने के साथ-साथ स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देगा। इसके जरिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पड़ोसी देशों के साथ व्यापारिक संबंध भी मजबूत होने की उम्मीद है।



बुद्ध सर्किट और उत्तर बिहार को मिलेगा लाभ

पटना-बेतिया रोड बुद्ध सर्किट की महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके बनने से सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली जैसे जिलों के लोगों के लिए पटना की यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी। यह सड़क उत्तर बिहार और राजधानी के बीच आवागमन को तेज और सुगम बनाएगी।



रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे से बढ़ेगा कारोबार

रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे बिहार और नेपाल दोनों के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके निर्माण से हल्दिया पोर्ट तक पहुंच आसान होगी, जिससे माल ढुलाई तेज होगी और परिवहन लागत में कमी आएगी। एक्सप्रेस-वे के किनारे नए उद्योग स्थापित होने की संभावना है, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।



उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच तेज होगा संपर्क

आमस-दरभंगा हाई-स्पीड कॉरिडोर उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसके बनने से दरभंगा, सीतामढ़ी और समस्तीपुर जैसे जिलों से पटना, गया और कोलकाता की यात्रा आसान और कम समय में पूरी हो सकेगी।


वहीं, वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे पुराने जीटी रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम करेगा। यह कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया जैसे जिलों से होकर गुजरेगा, जिससे इन क्षेत्रों में औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।



बिहार के विकास की नई राह

इन एक्सप्रेस-वे और हाई-स्पीड कॉरिडोर के निर्माण से सिर्फ यात्रा का समय ही कम नहीं होगा, बल्कि माल ढुलाई, उद्योग, व्यापार और निर्यात को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। हल्दिया पोर्ट और कोलकाता से बेहतर सड़क संपर्क मिलने से लॉजिस्टिक्स मजबूत होगी और निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। सरकार को उम्मीद है कि वर्ष 2028 तक तैयार होने वाला यह आधुनिक सड़क नेटवर्क बिहार में आर्थिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसरों के द्वार खोलेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता