ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Bihar Voter List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

Bihar Voter List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। मतदाता अब अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और 2 अगस्त से 1 सितंबर तक दावा-आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

Bihar Voter List 2025
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Voter List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। शुक्रवार को यह प्रारूप सूची सभी जिलों में जिला निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा जारी कर दी गई।


निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ को यह सूची सौंप दी है। इसके साथ ही, जिलों में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें भी प्रारूप सूची प्रदान की जा रही है। राज्य स्तर पर भी राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।


इस सूची को जल्द ही चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। मतदाता वहां जाकर अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें। "Roll Type" में SIR Draft 2025 का चयन करें। मांगी गई कैप्चा जानकारी भरें। नीचे दिए गए सूची में अपने बूथ की भाग संख्या चुनें।


इसके बाद "PDF डाउनलोड" विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके भाग संख्या की वोटर लिस्ट पीडीएफ के रूप में डाउनलोड हो जाएगी, जिसमें आप अपना और अपने परिवार के अन्य सदस्यों का नाम देख सकते हैं। आपके क्षेत्र के बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के पास भी वोटर लिस्ट का यह ड्राफ्ट मौजूद है। आप उनसे संपर्क कर अपना नाम और विवरण देख सकते हैं।


यदि वोटर लिस्ट में कोई गलती है या आपका/आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं जोड़ा गया है, तो आप 2 अगस्त से 1 सितंबर तक विशेष कैंपों में जाकर दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इन विशेष कैंपों का आयोजन प्रखंड सह अंचल कार्यालयों और नगर निकाय कार्यालयों में किया जाएगा। आवेदन करते समय संबंधित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता