ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

Bihar Diwas 2022: तीन दिवसीय बिहार दिवस का आयोजन आज से, CM नीतीश करेंगे उद्घाटन

PATNA : आज हम सबके लिए बिहारी होने पर गर्व करने का दिन है. मंगलवार यानि आज बिहार अपनी स्थापना का 110वां जन्मोत्सव मनाएगा. 22 मार्च 1912 को बिहार (उड़ीसा और झारखंड समेत) अस्तित्व में आया था. म

Bihar Diwas 2022: तीन दिवसीय बिहार दिवस का आयोजन आज से, CM नीतीश करेंगे उद्घाटन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : आज हम सबके लिए बिहारी होने पर गर्व करने का दिन है.  मंगलवार यानि आज बिहार अपनी स्थापना का 110वां जन्मोत्सव मनाएगा. 22 मार्च 1912 को बिहार (उड़ीसा और झारखंड समेत) अस्तित्व में आया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा-निर्देश पर इस बार भव्य अंदाज में तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह मनाया जा रहा है. कोरोना संकट के चलते दो साल बिहार दिवस समारोह बाधित हुआ. 


आज बिहार दिवस के मौके पर राज्यपाल फागू चौहान शिरकत करेंगे. शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार दिवस समारोह बिहार की माटी की खुशबू, अस्मिता और उसकी पहचान का प्रतीक है. बिहारियों के लिए यह दिन गौरव का विषय है. शिक्षा मंत्री ने बताया कि समारोह का उद्घाटन शाम साढ़े पांच बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. इस समारोह का थीम जल-जीवन-हरियाली रखा गया है. उद्घाटन समारोह के ठीक बाद ड्रोन शो आयोजित किया जायेगा. 


इस मौके पर मंगलवार से अगले तीन दिन 24 मार्च तक तीन दिवसीय बिहार महोत्सव मनाया जाएगा. मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा. जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम गांधी मैदान और श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होंगे. इसके साथ ही राज्य के हर जिले, दिल्ली के अलावा दुनिया के उन देशों में भी बिहार महोत्सव मनाया जाएगा. जहां बिहार फाउंडेशन कार्यरत है.


बता दें CM नीतीश ने सन् 2005 में जब बिहार में सत्ता की बागडोर संभाली तो उन्होंने 22 मार्च को बिहार दिवस मनाने की परंपरा शुरू की. इसका मुख्य मकसद राज्य की विशिष्टताओं की दुनियाभर में ब्रांडिंग तथा बिहारी होने पर गर्व करना है.

टैग्स