ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बिहार में फिर मिले 37 कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 1363

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 37 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 37 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1363 हो गई है. 


स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को दूसरी अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य के 6 जिलों से 37 नए मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के द्वारा जारी आज के दूसरे अपडेट में  नालंदा जिला से 5, बेगूसराय से 14, पूर्णिया से 1, नवादा से 1, मुंगेर से 7 और गोपालगंज से 9 नये मामले सामने आए हैं.


स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अबतक 1363 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 8 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में 499 लोग ठीक भी हुए हैं. बिहार में अब कोरोना के 856 एक्टिव केस हो गए हैं. 


स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को प्रवासी मजदूरों को लेकर एक डाटा जारी किया गया है. इस आंकड़े के मुताबिक बिहार में अब तक कुल 651 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के चलने से भारी संख्या में प्रवासी मजदूर आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि अब तक 11800 प्रवासी मजदूरों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है. जिसमें 651 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. यानि 5.51 प्रतिशत प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. 7646 लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव मिली है. जबकि अभी भी 3463 प्रवासियों की रिपोर्ट पेंडिंग है. 


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सबसे ज्यादा दिल्ली से आने वाले 218 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. बंगाल से 33, महाराष्ट्र से 141, हरियाणा से 36, गुजरात से 139, छत्तीसगढ़ से 3, मध्य प्रदेश से 5, चंडीगढ़ से 2, राजस्थान से 16, तमिलनाडु से 2, झारखंड से 3, उत्तर प्रदेश से 21, कर्नाटक से 6, पंजाब से 3, केरल से 4, तेलंगाना से आने वाले 6 प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. 13 लोग ऐसे शामिल हैं, जिनके लोकेशन का पता नहीं चला है.


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार में अब तक 48488 कोरोना टेस्ट हुए हैं. जिसमें 1363 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. 651 प्रवासी मजदूरों के आंकड़े के मुताबिक बिहार में कोरोना मरीजों का 49.09 प्रतिशत सिर्फ इसी से जुड़े हैं. बता दें कि 13 मई को मुंबई से खगड़िया आये एक मरीज की मौत शनिवार को हो गई थी.



बिहार में फिर मिले 37 कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 1363
बिहार में फिर मिले 37 कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 1363

टैग्स