ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बिहार में कोरोना से 27वीं मौत, NMCH में एक मरीज ने तोड़ा दम

PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में कोरोना के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब 27 हो गया है.




NMCH में एक मरीज ने तोड़ा दम
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पटना एनएमसीएच में इलाज के दौरान एक वयक्ति की मौत हो गई है. जिसकी उम्र 75 साल बताई जा रही है. कई दिनों से बीमार होने के कारण इस मरीज को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. लगातार इस मरीज की निगरानी की जा रही थी. डॉक्टर इलाज में लगे हुए थे, लेकिन ज्यादा हालत नाजुक होने के कारण इस मरीज ने दम तोड़ दिया. एनएमसीएच प्रबंधन की ओर से इस मौत की पुष्टि की गई है.


नवादा में पहली मौत
बीते दिन बुधवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया था. इस आकंड़े के मुताबिक नवादा में एक और व्यक्ति की मौत हो गई थी. इलाज के दौरान इस मरीज की मौत हुई. नवादा सिविल सर्जन विमल प्रसाद ने फर्स्ट बिहार झारखंड को बताया कि कोरोना से एक वयक्ति की मौत हुई है. जिले में कोरोना से यह पहली मौत हुई.


हरियाणा से आया था युवक
नवादा सिविल सर्जन विमल प्रसाद ने फर्स्ट बिहार झारखंड को बताया कि मृतक व्यक्ति नवादा जिले के वारसलीगंज इलाके का रहने वाला है. जमुआवा गांव के रहने वाले 35 साल के युवक की मौत कोरोना से हुई है. उन्होंने बताया कि कुछ ही दिन पहले यह शख्स हरियाणा से लौटा था. तबियत खराब होने के बाद परिजनों ने पावापुरी स्थित विम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया था. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई थी. मौत के बाद ही इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.


बिहार में अब तक 27 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 27 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक नवादा के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हुई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 26 हो गया है. खगड़िया में अब तक सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, बेगूसराय, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.


बिहार में अब तक 4420 पॉजिटिव मामले
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 94 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 4420 हो गई है. बिहार के पटना, मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है.

टैग्स