ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

सड़क पर उतरेंगे बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता, 'जनवेदना मार्च' से सरकार को घेरने की तैयारी

PATNA : देश में बेरोजगारी और महंगाई समेत कई बड़े मुद्दों को लेकर बिहार कांग्रेस 'जनवेदना मार्च' से सरकार को घेरने की तैयारी में है. बिहार कांग्रेस की ओर से इस मार्च को

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश में बेरोजगारी और महंगाई समेत कई बड़े मुद्दों को लेकर बिहार कांग्रेस 'जनवेदना मार्च' से सरकार को घेरने की तैयारी में है. बिहार कांग्रेस की ओर से इस मार्च को लेकर कहा गया कि कई दिग्गज नेता इस जनवेदना मार्चमें शामिल होंगे. बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह और अखिलेश सिंह शामिल होंगे.


कांग्रेस का 'जनवेदना मार्च' प्रदेश मुख्यालय से निकलकर शहीद स्मारक तक जायेगा. पार्टी की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.  दावा किया जा रहा है कि यह एक अभूतपूर्व प्रदर्शन होगा. देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, मंदी, बेरोजगारी, बैंकों में व्याप्त भ्रष्टाचार और किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेसी नेता सड़क पर उतरेंगे. 


कांग्रेस ने जनवेदना मार्च के सहारे जेडीयू और भाजपा को घेरने की तैयारी की है. इस मार्च में पार्टी के दिग्गज नेताओं ने साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. इसको लेकर पार्टी के हर तबके में उत्साह का माहौल है.


टैग्स