ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिहार में 5 प्राइवेट यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना.. मिली स्वीकृति

Bihar News: बिहार कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में 5 नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना और संचालन को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी।

Bihar News
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री सचिवालय में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 5 नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना और संचालन को मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस फैसले की जानकारी साझा की।


दरअसल, बिहार में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सम्राट चौधरी की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार सरकार ने राजधानी पटना समेत बिहार के पांच जिलों में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना और संचालन को मंजूरी दे दी है। बिहार की राजधानी पटना, मधुबनी, सिवान, नवादा और औरंगाबाद में प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना हो सकेगी।


सरकार से मंजूरी प्राप्त विश्वविद्यालयों में मधुबनी में शांजा विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन, सिवान में एक निजी विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन, नवादा के अशोक नगर में एस.ए. विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन, पटना में हिमालय विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन और औरंगाबाद के जसोइया मोड़ में सीतयोग विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन शामिल है।


बिहार सरकार के इस निर्णय को राज्य में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार के इस फैसले से लाखों छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा और उच्च शिक्षा हासिल करने में उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता