ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं नीतीश कुमार के करीबी IAS अधिकारी, CM के इस्तीफा से पहले केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

बिहार में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं. नीतीश कुमार के भरोसेमंद IAS-IPS अधिकारियों को केंद्र में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई है हालांकि बिहार सरकार जबतक इन्हें रिलिव नहीं करेगी वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नहीं जा सकेंगे.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे से ठीक पहले प्रशासनिक हलकों में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर बिहार कैडर के कई प्रभावशाली आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुला लिया है। 


केंद्र सरकार की तरफ से जारी पहली सूची में मुख्यमंत्री के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इस फेरबदल में सबसे चौंकाने वाला नाम 2003 बैच के आईएएस अधिकारी अनुपम कुमार का है। मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में वे नीतीश कुमार के सबसे विश्वसनीय रणनीतिकारों में गिने जाते रहे हैं। 


अब उन्हें केंद्र में ऊर्जा मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। उनके साथ उनकी पत्नी प्रतिमा एस. वर्मा को भी जनजातीय कार्य मंत्रालय में कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। एक साथ इस ‘पावर कपल’ का दिल्ली जाना इस ओर संकेत करता है कि बिहार सचिवालय की पुरानी व्यवस्था में बड़ा बदलाव आने वाला है।


वहीं, सीनियर आईपीएस अधिकारी राकेश राठी को केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है, जहां वे देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा वंदना प्रेयसी को फर्टिलाइजर विभाग और श्रवनन एम. को अंतरिक्ष जैसे अहम विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


जानकारों का मानना है कि नई सरकार के गठन से ठीक पहले इन प्रमुख अधिकारियों का राज्य से जाना भविष्य की नई प्रशासनिक कार्यशैली और रणनीति का हिस्सा हो सकता है हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी करने के बावजूद जबतक बिहार सरकार इन अधिकारियों को रिलिव नहीं करती है वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नहीं जा सकेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता