ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

Bihar Budget 2025 : TRE-3 के मुद्दे पर आज सदन में हंगामा के आसार, आयोग को शिक्षा मंत्री लिखेंगे लेटर; कल अभ्यर्थियों ने दौड़ाया था

Bihar Budget 2025 : बिहार बजट सत्र का आज 16वां दिन है। आज सदन में TRE-3 मुद्दे पर जमकर हंगामे के आसार हैं। बीते दिन अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री को दौड़ाया था।

Bihar Budget 2025
Bihar Budget 2025
© Bihar Budget 2025
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Budget 2025 : बिहार विधानमंडल सत्र का आज (मंगलवार) 16वां दिन है। सदन में आज भी हंगामा होने के आसार हैं। विपक्ष आज सरकार को TRE-3 शिक्षक भर्ती के मुद्दे पर घेर सकती है। इससे पहले बीते कल  TRE-3 के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को विधानसभा के बाहर घेर लिया था। अभ्यर्थी सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे थे। 


ऐसे में जब शिक्षा मंत्री वहां पहुंचे तो अभ्यर्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद शिक्षा मंत्री को पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के बीच हंगामे से निकालना पड़ा और शिक्षा मंत्री भीड़ से बाहर निकलने के लिए दौड़ते नजर आए। हालांकि,उन्होंने यह जरूर कहा कि इस मुद्दे को लेकर वह इसी सप्ताह उचित निर्णय लेंगे। इसके बाद ही आज सदन के अंदर और बाहर विपक्ष इसे बड़ा मुद्दा बनाएगी। 


जानकारी हो कि, शिक्षक अभ्यर्थी बीते दो महीने से पटना के गर्दनीबाग में सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि TRE-3 में कक्षा एक से 12वीं तक में करीब 66 हजार रिजल्ट आया। इसमें करीब 10-15 हजार ऐसे शिक्षक पास हुए हैं, जिनका दो-दो जगह तो कहीं तीन-तीन जगह रिजल्ट आ चुका है। ऐसे में वे ज्वॉइन तो कहीं एक ही जगह करेंगे। लेकिन अब उन सीटों पर विभाग हम लोगों की बहाली करे जो कुछ-कुछ नंबर से पीछे रह गए हैं। 


इधर, आज सदन की कार्यवाही के पहले हाफ में वित्त मंत्रालय के प्रभारी मंत्री सम्राट चौधरी कैग रिपोर्ट पेश करेंगे। भारत के संविधान के अनुच्छेद 151(2) के अनुसरण में भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक से प्राप्त बिहार सरकार का 31 मार्च 2022 को समाप्त हुए साल 2021-22 की रिपोर्ट सदन की मेज पर रखी जाएगी। आज सदन में सरकार दो बिल पास करवाएगी।