ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

BIHAR NEWS : 'सम्राट' ही होंगे बिहार के नए 'चौधरी', एक बार फिर चुने गए BJP विधायक दल के नेता, विजय सिन्हा ने रखा नाम का प्रस्ताव

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया है और अब उनके मुख्यमंत्री बनने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है।

BIHAR NEWS : 'सम्राट' ही होंगे बिहार के नए 'चौधरी', एक बार फिर चुने गए BJP विधायक दल के नेता, विजय सिन्हा ने रखा नाम का प्रस्ताव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में लंबे समय से चल रही सियासी उथल -पुथल अब खत्म होती नजर आ रही है। राज्य में नई सरकार की तस्वीर साफ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से एक बार फिर सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और बिहार प्रभारी की मौजूदगी रही।


सूत्रों के अनुसार, बैठक में शामिल अधिकांश विधायकों ने सम्राट चौधरी के नेतृत्व पर भरोसा जताया और उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त चेहरा बताया। संगठनात्मक स्तर पर भी उनके नाम पर सहमति बनती दिखाई दी। माना जा रहा है कि इसी फैसले के बाद अब उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।


जानकारी के मुताबिक, सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा और आयोजन की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।


वहीं, विजय सिन्हा ने खुद सम्राट चौधरी के नाम का आज विधायक दल के नेता चयन को लेकर प्रस्ताव रखा। यह काफी समय बाद यह देखने को मिला की भाजपा ने किसी को उपनेता नहीं चुना है, जबकि इसको लेकर विजय सिन्हा का नाम सबसे आगे चल रहा था, लेकिन उन्हें आज प्रस्ताव बनाया गया।


इधर, राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि शाम 4 बजे एक और महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसमें विधायक दल की औपचारिक मुहर लगाई जाएगी। इस बैठक में सम्राट चौधरी के नाम को अंतिम रूप से स्वीकृति मिलने की संभावना है, जिसके बाद आधिकारिक रूप से यह तय हो जाएगा कि वे ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे।


सूत्रों का यह भी कहना है कि केंद्र और राज्य संगठन के बीच लंबे मंथन के बाद यह निर्णय लिया गया है। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि बिहार में एक मजबूत और संगठनात्मक रूप से अनुभवी नेतृत्व के साथ सरकार का गठन हो, ताकि आगामी चुनावी रणनीति को भी मजबूती मिल सके।