ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बिहार : पटना में फिर हुई मोबाइल टावर की चोरी, अब सब्जीबाग़ से टावर खोल ले गए चोर

PATNA : आपने अक्सर रुपया,पैसा, गहना और वाहन की चोरी के बारे में सुना होगा। लेकिन, बिहार अनोखी चीज़ों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। अब बिहार की राजधानी में ही एक अनोखी चोर

बिहार : पटना में फिर हुई मोबाइल टावर की चोरी, अब सब्जीबाग़ से टावर खोल ले गए चोर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : आपने अक्सर रुपया,पैसा, गहना और वाहन की चोरी के बारे में सुना होगा। लेकिन, बिहार अनोखी चीज़ों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। अब बिहार की राजधानी में ही एक अनोखी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। यहां के चोरों द्वारा एक घर पर लगे पूरी की पूरी टवार की चोरी कर ली गई है। 


दरअसल, राजधानी पटना में मोबाइल टावर चोरी का एक हैरान कर देनेवाली घटना निकल कर सामने आई है। यह घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के सब्जी बाग का बताया जा रहा है। जहां एक घर की छत पर लगे मोबाइल टॉवर की चोरी कर ली गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, यह मोबाइल टॉवर 2006 में लगाया गया था और एयरसेल कंपनी का था। लेकिन बाद में इसे जीटीएल कंपनी ने खरीद लिया था। 


जिसके बाद अब जिस मकान पर यह टॉवर लगा था वहां कुछ लोग पहुंचे और खुद को जीटीएल कंपनी का कर्मी बताकर 4 घंटे तक मोबाइल टॉवर खोल कर निकल गए। इसके बाद जब कंपनी के मैनेजर को जब पूरे मामले की जानकारी हुई तो वह भी आश्चार्यचकित रहे गए।  इसके बाद उनके द्वारा इसको लेकर पीरबहोर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।  अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


बताया जा रहा है कि, जीटीएल कंपनी के अधिकारियों ने 31 अगस्त 2022 को इस मोबाइल टॉवर का निरीक्षण किया था। तब पता चला कि मोबाइल टॉवर अपनी जगह पर नहीं है। इस मोबाइल टॉवर की कुल कीमत 8 लाख 32 हजार रुपये बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में कंपनी के  मैनेजर मोहम्मद शाहनवाज अनवर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। 


इधर, इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि,फिलहाल आसपास के मकानों में लगे हुए हैं सीसीटीवी फुटेज से चोरों के बारे में जानकारी ली जा रही है।लेकिन, उसके लिए परेशानी का सबब यह है कि, चोरों द्वारा 4 महीने पहले मोबाइल टॉवर खोल कर ले जाया गया था और 4 महीने पहले का सीसीटीवी फुटेज मिलना इतना आसान नहीं है।