ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

बिहार : आज से करवट लेगा मौसम, 3 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, बाहर निकलने से पहले देख लें अपडेट

PATNA : अप्रैल महीने में भीषण गर्मी और लहर चलने के बाद पिछले करीब 2 सप्ताह से बिहार में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राज्य में कई स्थानों पर मध्यम और हल्की ब

बिहार : आज से करवट लेगा मौसम, 3 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, बाहर निकलने से पहले देख लें अपडेट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : अप्रैल महीने में भीषण गर्मी और लहर   चलने के बाद पिछले करीब 2 सप्ताह से बिहार में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राज्य में कई स्थानों पर मध्यम और हल्की बारिश से  तापमान में गिरावट देखी गई। लेकिन आज गुरुवार से फिर बिहार का मौसम करवट लेने लगा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हैं बताया है कि आज के बाद तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी होगी।


मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ मेघ गर्जन की संभावना है। इनमें उत्तर-पश्चिम भाग के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ, बक्सर, औरंगाबाद, भोजपुर और अरवल जिले शामिल हैं। हालांकि इन जिलों में बहुत कम जगह पर बादल छाए हुए नजर आएंगे। 


वहीं, राज्य के बाकी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और तापमान में वृद्धि होगी। शुक्रवार से पूरे राज्य का मौसम लगातार अगले पांच से छह दिनों तक शुष्क रहेगा। कहीं भी वर्षा की चेतावनी नहीं दी गई है। इसके अलावा तापमान में वृद्धि के साथ-साथ भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है। बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के तापमान में गिरावट देखी गई।