ब्रेकिंग
Bihar News : 360 रुपये में अयोध्या का सफर! सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, बिहार के इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन✦Bihar News : बिहार में बाढ़ से बचाव का मेगा प्लान तैयार! वाल्मीकिनगर से सोनपुर तक गंडक किनारे बनेगी सड़क✦Bihar News : पत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 10 करोड़ की जमीन, पटना में दो फ्लैट; बिहार के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी से बड़ा खुलासा✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦Bihar News : 360 रुपये में अयोध्या का सफर! सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, बिहार के इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन✦Bihar News : बिहार में बाढ़ से बचाव का मेगा प्लान तैयार! वाल्मीकिनगर से सोनपुर तक गंडक किनारे बनेगी सड़क✦Bihar News : पत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 10 करोड़ की जमीन, पटना में दो फ्लैट; बिहार के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी से बड़ा खुलासा✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान

पटना में 11 थानों के 72 पुलिस पदाधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश, लापरवाही पर SP ने ले लिया बड़ा एक्शन

Bihar Police News: बिहार में कांडों के निष्पादन में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की गई है। ग्रामीण एसपी कोमल मीणा ने सितंबर में हुई समीक्षा के बाद 11 थानों के 72 पुलिस पदाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया।

Bihar Police News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: पटना में एसपी ने 11 थानों के 72 पुलिस पदाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है। सितंबर महीने में अनुसंधान और कांडों के निष्पादन की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई। संबंधित पदाधिकारियों पर अनुसंधान में शिथिलता, लापरवाही और वरीय अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने का आरोप है।




समीक्षा के दौरान पाया गया कि संबंधित अनुसंधानकर्ताओं ने अपने जिम्मे के मामलों में निर्धारित न्यूनतम लक्ष्य के अनुरूप कांडों का निष्पादन नहीं किया। इसके बाद ग्रामीण एसपी कोमल मीणा ने संबंधित पदाधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया। एक साथ इतने पुलिस पदाधिकारियों पर हुई कार्रवाई से संबंधित थानों में हड़कंप मच गया है।




कार्रवाई के तहत बख्तियारपुर थाना के 13, बाढ़ थाना के 11, अथमलगोला थाना के 10, फतुहा थाना के आठ, खुसरूपुर थाना के सात और पंडारक थाना के छह पुलिस पदाधिकारियों का वेतन रोका गया है। वहीं, दीदारगंज और सालिमपुर थाना के पांच-पांच, मरांची थाना के तीन तथा मोकामा और नदी थाना के दो-दो पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।




11 थानों के 72 पुलिस पदाधिकारियों पर एक साथ की गई इस कार्रवाई को लंबित कांडों के अनुसंधान और निष्पादन में तेजी लाने की पहल माना जा रहा है। ग्रामीण एसपी कोमल मीणा ने स्पष्ट किया कि निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं करने और अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अनुसंधान और कांडों के निष्पादन में ढिलाई को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यह वरीय अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता