ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में अब 4 लाख सालाना कमाई वाले परिवारों को भी मिलेगा इलाज का पैसा? नीतीश नहीं, निशांत ने लिया बड़ा फैसला!✦दिल्ली में 3 हत्याएं कर काटी उम्रकैद, जेल से निकलते ही फिर किया ट्रिपल मर्डर; खगड़िया का सीरियल किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार✦यात्रीगण कृपया ध्यान दें... इस रूट की कई ट्रेनें दिसंबर से फरवरी तक रहेंगी रद्द, उपासना एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी✦Bihar News : अनंत सिंह और आनंद मोहन के बाद अब राजबल्लभ यादव की बढ़ीं मुश्किलें! हाईकोर्ट से मिली रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 201 दिन की देरी पर घिरी बिहार सरकार✦रामगढ़ सड़क हादसे में नालंदा के 13 लोगों की मौत पर CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ है बिहार सरकार✦Bihar News: बिहार में अब 4 लाख सालाना कमाई वाले परिवारों को भी मिलेगा इलाज का पैसा? नीतीश नहीं, निशांत ने लिया बड़ा फैसला!✦दिल्ली में 3 हत्याएं कर काटी उम्रकैद, जेल से निकलते ही फिर किया ट्रिपल मर्डर; खगड़िया का सीरियल किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार✦यात्रीगण कृपया ध्यान दें... इस रूट की कई ट्रेनें दिसंबर से फरवरी तक रहेंगी रद्द, उपासना एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी✦Bihar News : अनंत सिंह और आनंद मोहन के बाद अब राजबल्लभ यादव की बढ़ीं मुश्किलें! हाईकोर्ट से मिली रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 201 दिन की देरी पर घिरी बिहार सरकार✦रामगढ़ सड़क हादसे में नालंदा के 13 लोगों की मौत पर CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ है बिहार सरकार

बिहार के लोगों को मिलेगा सस्ता बालू! डेढ़ महीने बाद 161 नए घाटों से शुरू हो सकता है खनन; बंदोबस्ती हुई पूरी

Bihar News: बिहार में अगले महीने 161 नए बालू घाटों से खनन शुरू होने की संभावना है। इनमें पीला बालू के 107 और उजला बालू के 54 घाट शामिल हैं। इससे राज्य में बालू की उपलब्धता बढ़ने और कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार में बालू की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में खान एवं भूतत्व विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। अगले महीने राज्य के करीब 161 नए बालू घाटों से खनन शुरू होने की संभावना है। इनमें पीला बालू के 107 और उजला बालू के 54 घाट शामिल हैं। इन सभी घाटों की बंदोबस्ती पूरी हो चुकी है।



मुख्य रूप से भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, पटना, गया और जमुई जिले के घाटों से खनन शुरू होगा। इससे राज्य में बालू की आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद है और निर्माण कार्यों के लिए लोगों को उचित कीमत पर बालू उपलब्ध हो सकेगा।



राज्य में फिलहाल नदियों से बालू खनन पर रोक है। पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों के तहत प्रत्येक वर्ष 15 जून से 15 अक्टूबर तक नदियों से बालू खनन बंद रहता है। रोक की अवधि समाप्त होने के बाद खनन दोबारा शुरू होगा और इस बार नए बंदोबस्त किए गए घाटों से भी बालू निकाला जा सकेगा।



नए घाटों से खनन शुरू होने के बाद राज्य में पीला बालू के करीब 311 घाटों से आपूर्ति होने लगेगी। वहीं, उजला बालू के करीब 89 घाट भी चालू हो जाएंगे। वर्तमान में राज्य में पीला बालू के करीब 204 और उजला बालू के करीब 35 घाटों से खनन हो रहा है।



विभाग के अनुसार, राज्य में पीले बालू के कुल 466 घाट चिह्नित किए गए हैं। इनमें से कई घाटों की बंदोबस्ती हो चुकी है, जबकि अन्य घाटों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसी तरह उजला बालू के 541 घाट चिह्नित हैं, जिनमें करीब 452 घाटों की अभी नीलामी नहीं हुई है।



खान एवं भूतत्व विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को अनीलामित घाटों की नीलामी कराने का निर्देश दिया है। विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक घाटों की बंदोबस्ती कर बालू की उपलब्धता बढ़ाना है, ताकि निर्माण गतिविधियों को गति मिल सके और उपभोक्ताओं को बालू की आपूर्ति सुचारु रूप से हो सके। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता