ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

प्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..

IAS Posting in Bihar: बिहार में IAS पदोन्नति प्राप्त 14 अधिकारियों का पदस्थापन कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को विभिन्न विभागों में संयुक्त सचिव एवं समकक्ष पदों पर तैनात किया गया है।

IAS Posting in Bihar
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

IAS Posting in Bihar: बिहार प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति प्राप्त 14 अधिकारियों का पदस्थापन कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर अथवा समकक्ष महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है। इन नियुक्तियों को राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


अधिसूचना के अनुसार आईएएस अधिकारी मृणायक दास को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है, जबकि मनोरंजन कुमार को शिक्षा विभाग में निदेशक (प्रशासन) के पद पर पदस्थापित किया गया है। विकास कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें बिहार युवा आयोग में सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।


डा. गगन को बिहार राज्य भंडार निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है, वहीं अंजनी कुमार को पूर्णिया का विकास आयुक्त बनाया गया है। मो. इजतबा हुसैन को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव तथा रजनीश कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।


इसी क्रम में विधु भूषण चौधरी को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, मो. वसीम अहमद को पंचायती राज विभाग, कृत्यानंद रंजन को परिवहन विभाग तथा इबरार अहमद को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।


इसके अलावा मो. राशिद आलम को पटना जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मनोज कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग तथा हेमंत कुमार सिंह को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से विभिन्न विभागों में प्रशासनिक कार्यों में गति आने और विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है।


प्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..


प्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता