ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

Bihar News : CO के सामने रिटायर्ड SI की पिटाई का आरोप, जमीन विवाद ने मचाया बवाल ; बेटे-पोते समेत 3 घायल

पटना के बेलछी में गैर मजरुआ जमीन को लेकर विवाद खूनी झड़प में बदल गया। रिटायर्ड SI समेत तीन लोग घायल हो गए। घायल पक्ष ने CO की मौजूदगी में हमला होने का आरोप लगाया है, जबकि CO ने आरोपों से इनकार किया है।

Bihar News : CO के सामने रिटायर्ड SI की पिटाई का आरोप, जमीन विवाद ने मचाया बवाल ; बेटे-पोते समेत 3 घायल
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : पटना के बाढ़ अनुमंडल से जमीन विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे गांव में तनाव बढ़ा दिया है। बेलछी थाना क्षेत्र के मसत्थू गांव में गैर मजरुआ जमीन पर कब्जे और उसके इस्तेमाल को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना में एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर (SI) समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में रिटायर्ड SI के बेटे और पोते के भी शामिल होने की बात सामने आई है।


घटना में रिटायर्ड SI को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद से मसत्थू गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले पर नजर रख रही है।


घायल पक्ष की ओर से इस घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनका कहना है कि जिस समय दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा और मारपीट हुई, उस समय अंचलाधिकारी (CO) अपने दो गार्ड के साथ मौके पर मौजूद थीं। आरोप है कि अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। घायल पक्ष का यह भी आरोप है कि घटना के बाद अंचलाधिकारी मौके से चली गईं।


हालांकि, अंचलाधिकारी ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि उनके मौके से लौटने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। CO के मुताबिक, पूरा विवाद सरकारी गैर मजरुआ जमीन पर कब्जे को लेकर है। विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी जमीन पर एक पक्ष की ओर से मकान बनाए जाने की बात भी सामने आई है।


दरअसल, यह मामला सिर्फ जमीन के मालिकाना हक तक सीमित नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक विवादित जमीन गांव की जलनिकासी व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। गांव के करीब एक तिहाई हिस्से से निकलने वाला नाले का पानी इसी रास्ते से होकर मुख्य सड़क की ओर जाता है। आरोप है कि एक पक्ष ने जमीन को अपनी खरीदगी जमीन बताते हुए उसे घेर लिया। जमीन घेरने के बाद पानी की निकासी बाधित हो गई और मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या पैदा हो गई।


ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पानी जमा रहने की समस्या सिर्फ बारिश के मौसम तक सीमित नहीं है, बल्कि सालभर बनी रहती है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों के बीच जमीन के इस्तेमाल और जलनिकासी को लेकर पहले से नाराजगी थी। अब इसी विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया है।


घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों और घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बयान के आधार पर पूरे मामले को समझने में जुटी है।


सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, उसकी वास्तविक स्थिति क्या है और क्या वह सरकारी गैर मजरुआ जमीन है या किसी पक्ष की निजी खरीदगी की जमीन? इसके साथ ही जलनिकासी के रास्ते को घेरने को लेकर लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक जांच के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी।फिलहाल, रिटायर्ड SI समेत तीन लोगों के घायल होने के बाद मसत्थू गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।