ब्रेकिंग
कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रहीकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही

बाढ़ लूटकांड का आरोपी सन्नी तमिलनाडु से गिरफ्तार, कई मामलों में था फरार

बाढ़ अनुमंडल के लूटकांड में वांछित शेखपुरा निवासी अपराधी सनी कुमार को बिहार पुलिस ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से गिरफ्तार किया है। आरोपी 2024 से फरार चल रहा था।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

बाढ़/पटना: बाढ़ अनुमंडल में हुए लूटकांड के एक आरोपी को बिहार पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान सनी कुमार के रूप में हुई है, जो शेखपुरा जिले के मेहुस थाना क्षेत्र का निवासी है। सनी कुमार वर्ष 2024 से बाढ़ थाना कांड संख्या 389/24 और 450/24 समेत कई मामलों में फरार चल रहा था।


पुलिस के अनुसार, सनी कुमार स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े लूटकांड में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार उसके मूवमेंट पर नजर बनाए हुए थी। इसी क्रम में उसे तमिलनाडु के कोयंबटूर से गिरफ्तार किया गया।


इस संबंध में बाढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सनी कुमार के खिलाफ बाढ़ सहित कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं और लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस अब उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।