ब्रेकिंग
बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार✦Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार✦Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...

बांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पास न घर, न गाड़ी, जानिए कितनी है कुल संपत्ति?

पटना की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने नामांकन के साथ हलफनामा दाखिल किया। उनके पास 12.28 लाख रुपये की चल संपत्ति, 8 लाख रुपये की पुश्तैनी जमीन है, जबकि उनके नाम पर न घर है और न ही कोई गाड़ी।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ चुनाव आयोग को अपना शपथपत्र (हलफनामा) भी सौंप दिया है। हलफनामे में उन्होंने अपनी आय, चल-अचल संपत्ति, शैक्षणिक योग्यता और देनदारियों का पूरा विवरण दिया है। दिलचस्प बात यह है कि करोड़ों की संपत्ति वाले उम्मीदवारों के बीच नीरज कुमार सिन्हा के नाम पर न कोई मकान है और न ही कोई निजी वाहन है। 


32 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता और व्यापारी

हलफनामे के अनुसार, नीरज कुमार सिन्हा की उम्र 32 वर्ष है। वह पटना के मीठापुर बी-एरिया निवासी ध्रुव कुमार के पुत्र हैं। उन्होंने अपने पेशे के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता और व्यापारी का उल्लेख किया है। शपथपत्र में पत्नी का कोई विवरण दर्ज नहीं है।


हर साल दाखिल करते हैं आयकर रिटर्न

नीरज कुमार सिन्हा नियमित रूप से आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करते हैं। उनकी घोषित आय इस प्रकार है—

वित्तीय वर्ष 2026-27 : ₹6,71,760

वित्तीय वर्ष 2025-26 : ₹4,97,400

वित्तीय वर्ष 2024-25 : ₹4,89,270


12.28 लाख रुपये की चल संपत्ति

हलफनामे के मुताबिक नीरज कुमार सिन्हा के पास कुल ₹12,28,554.74 की चल संपत्ति है। जिसमें  ₹70,000 नकद, भारतीय स्टेट बैंक (मीठापुर शाखा) के खाते में ₹8,99,204.74, यूको बैंक (एजी ऑफिस शाखा, पटना) में ₹25,000 जमा हैं। इसके अलावा उनके पास आभूषण भी हैं, जिनमें 10 ग्राम सोने की चेन (अनुमानित कीमत ₹1,32,750), 4 ग्राम सोने की अंगूठी (अनुमानित कीमत ₹53,100), 200 ग्राम चांदी (अनुमानित कीमत ₹48,000) शामिल हैं। नीरज सिन्हा के नाम पर ना तो कोई कार है और न ही कोई अन्य वाहन ही है। 


पुश्तैनी कृषि भूमि ही एकमात्र अचल संपत्ति

अचल संपत्ति के नाम पर नीरज कुमार सिन्हा के पास कोई मकान, फ्लैट या व्यावसायिक भवन नहीं है। उनके हिस्से में केवल नालंदा जिले के रहुई मौजा स्थित पुश्तैनी कृषि भूमि है। इस जमीन में उनका हिस्सा 10.9375 डिसमिल है, जिसकी वर्तमान अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹8 लाख बताई गई है।


न कर्ज, न कोई आपराधिक मामला

हलफनामे के अनुसार, नीरज कुमार सिन्हा पर किसी बैंक, वित्तीय संस्था या सरकारी विभाग का कोई बकाया या ऋण नहीं है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला भी दर्ज नहीं है और न ही उन्हें किसी मामले में दोषी ठहराया गया है।


बिहार से ही पूरी की शिक्षा

नीरज कुमार सिन्हा ने अपनी स्कूली और उच्च शिक्षा बिहार से ही हासिल की है। उन्होंने वर्ष 2012 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद मगध महाविद्यालय, सकुराबाद (जहानाबाद) से वर्ष 2024 में स्नातक की डिग्री हासिल की। बांकीपुर उपचुनाव में नीरज कुमार सिन्हा की सादगी, सीमित घोषित संपत्ति और बेदाग रिकॉर्ड अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।


टैग्स