ब्रेकिंग
बांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांकीपुर में PK ने बिगाड़ा BJP का खेल, अब नीरज कुमार के 200 किलो लड्डुओं का क्या होगा?बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, जेडीयू मंत्रियों ने कहा- अंतिम नतीजे का इंतजार करेंBankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछेबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांकीपुर में PK ने बिगाड़ा BJP का खेल, अब नीरज कुमार के 200 किलो लड्डुओं का क्या होगा?बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, जेडीयू मंत्रियों ने कहा- अंतिम नतीजे का इंतजार करेंBankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछे

बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, जेडीयू मंत्रियों ने कहा- अंतिम नतीजे का इंतजार करें

पटना के एएन कॉलेज में जारी बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना के 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6000 से अधिक वोटों से आगे हैं। जेडीयू मंत्रियों सुनील कुमार और श्रवण कुमार ने कहा कि अंतिम परिणाम आने तक धैर्य रखना चाहिए।

बिहार न्यूज
जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पटना के एएन कॉलेज में जारी है। 10वें राउंड की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर 6011 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। भाजपा दूसरे और राजद तीसरे स्थान पर है। प्रशांत किशोर की बढ़त के बाद जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। काउंटिंग सेंटर के बाहर और पार्टी कार्यालय में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इसी बीच जेडीयू के मंत्री सुनील कुमार और श्रवण कुमार से मतगणना के रुझानों पर प्रतिक्रिया मांगी गई। मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि अभी अंतिम नतीजे आने में समय है और 31 राउंड की मतगणना पूरी होने दीजिए।


उन्होंने कहा, “अभी समीक्षा का समय नहीं है। मतगणना पूरी होने दीजिए, उसके बाद ही परिणाम पर टिप्पणी करेंगे। जो भी जनादेश होगा, वह हम सभी को स्वीकार होगा।” वहीं मंत्री श्रवण कुमार ने हल्के अंदाज में कहा, “आप भी उस जीत में शामिल हो जाइए।”


सुनील कुमार ने आगे कहा कि जिसे जश्न मनाना है, वह मनाए। जीत की संभावना दिखने पर समर्थकों में उत्साह स्वाभाविक है, लेकिन अंतिम परिणाम आने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने सभी से धैर्य रखने और जनता के जनादेश का सम्मान करने की अपील की।


बांकीपुर उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। 10वें राउंड की काउंटिंग में प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। 6011 से वोट से प्रशांत किशोर बीजेपी के नीरज सिन्हा से आगे चल रहे हैं। बीजेपी दूसरे और आरजेडी तीसरे नंबर चल रही है। जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता अभी से ही खुशी का जश्न मना रहे हैं। इस पर जेडीयू के मंत्री सुनील कुमार और श्रवण कुमार से जब हमारे संवाददाता ने प्रतिक्रिया लेनी चाही तब मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि जन सुराज पार्टी  अंतिम राउंड तक काउंटिंग हो जाने दीजिए। अभी समीक्षा का वक्त नहीं है। 

उन्होंने कहा कि काउंटिंग हो जाने दीजिए तब हम इसके बारे में टिप्पणी करेंगे। जो भी रिजल्ट होगा जो भी जनादेश होगा हम सभी को स्वीकार्य होगा। वही मंत्री श्रवण कुमार कहने लगे की आप भी उस जीत में शामिल हो जाइए। मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि जिनको जश्न मनाना है मनाए कौन रोकेगा। जो जीतता है खुशी मनाता है। अभी 31 राउंड की गिनती पुरी नहीं हुई है। अभी बाकी है ना थोड़ा आप लोग भी धैर्य रखिये। जनता के जनादेश का सम्मान हम करेंगे लेकिन थोड़ा इंतजार कीजिए। आप लोग जल्दबाजी कर रहे हैं। 


पटना की बहुचर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना जारी है। पटना के एएन कॉलेज में मतों की गिनती जारी है। दसवें राउंड के बाद भी जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के बीच दसवें राउंड के बाद भी जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों में लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर ने भाजपा के मजबूत किले को ध्वस्त करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। 


बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत राजनीतिक किला रही है। ऐसे में शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर की बढ़त ने बिहार की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर अब इस बात पर है कि क्या जन सुराज इस बढ़त को अंतिम परिणाम तक कायम रख पाएगा या भाजपा अपने पारंपरिक वोट बैंक के सहारे मुकाबले में वापसी करेगी।


बता दें कि नितिन नबीन के राज्यसभा जाने और बीजपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधानसभा खाली हुई थी। बांकीपुर में विधायक का पद खाली था। बांकीपुर में उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को संपन्न हुआ और आज 03 अगस्त को पटना के एएन कॉलेज में मतों की गिनती हो रही है। इस हाई-प्रोफाइल उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और करीब 1.30 लाख मतों की गणना की जा रही है। पटना के एएन कॉलेज में मतगणना 14 टेबलों पर 31 राउंड में पूरी की जा रही है। प्रत्येक राउंड के बाद निर्वाचन पदाधिकारी आधिकारिक आंकड़े जारी कर रहे हैं। काउंटिंग को लेकर मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एएन कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस तथा केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। वही आरजेडी और बीजेपी कार्यालय की भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।