ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

सबूत के साथ निर्वाचन आयोग पहुंचे प्रशांत किशोर, पटना SSP कार्तिकेय शर्मा पर कार्रवाई की मांग

बांकीपुर उपचुनाव के बाद जन सुराज उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा पर चुनाव प्रभावित करने और पुलिसिया कार्रवाई के आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को शिकायत सौंपी।

बिहार न्यूज
उपचुनाव प्रभावित करने का आरोप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बांकीपुर उपचुनाव के एक दिन बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर चुनाव के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर निर्वाचन आयोग में पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की शिकायत करने पहुंचे। मुख्य निर्वाची पदाधिकारी से मिलकर उन्होंने आवेदन सौंपा और पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ एसएसपी पर कार्रवाई करने की मांग की। 


मुख्य निर्वाची पदाधिकारी से मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि निर्वाची पदाधिकारी से मिले हैं, पिछले तीन दिन में पटना में जो पुलिसिया कार्रवाई हुई है, वो सबने देखा है। कैसे सत्तारुढ दल के साथ मिलकर पुलिस ने इलेक्शन को प्रभावित करने की कोशिश की। मतदाताओं को डराने और धमकाने का प्रयास किया गया। 


प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि पुलिस से मिलकर आपराधिक तत्वों ने जिस तरह से गुंडागर्डी की, यह पटना बांकीपुर और बिहार की जनता ने देखा है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई गयी है। निर्वाचन आयोग को इसे लेकर प्रतिवेदन दिया गया है, मुख्य निर्वाची पदाधिकारी ने कहा है कि जांच के लिए वो अभी ही आदेश दे रहे हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


बांकीपुर से जन सुराज के उम्मीवार प्रशांत किशोर ने कहा कि पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ सारे सबूत उन्होंने निर्वाचन आयोग को सौंपा है। यह कहा है कि पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने लोकतंत्र की हत्या करने में अपनी भूमिका अदा की है। लोकतंत्र का चिरहरण हुआ है। मतदाताओं को डराया और धमकाया गया है। जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं को बिना किसी वजह के अरेस्ट किया गया है।


 इन सारे विषयों की जानकारी मुख्य निर्वाची पदाधिकारी को दी गयी है। उन्होंने जांच के आदेश दिये हैं। कहा कि जिनकी गलती होगी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशांत किशोर ने मीडिया से कहा कि निर्वाची पदाधिकारी को आज जो सबूत दिये गये हैं, वो कल 2 अगस्त को 11बजे दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को भी दिया जाएगा।