ब्रेकिंग
पटना यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में 2800 रुपये देकर भी थाली में मिल रहे कीड़े! फीस बढ़ी, लेकिन खाने की गुणवत्ता नहीं; छात्राओं ने खोली मेस की पोल...✦बिहार में गंगा के ऊपर बनेगा 7 KM लंबा रोपवे, पटना से सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक हवा में होगा सफर; 20 पर्यटन स्थलों को मिलेगी सौगात✦Bihar Crime: भोजपुर में मामा की बेटी की शादी में पहुंचे थे 3 दोस्त, अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो की हत्या; तीसरा घायल✦3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦पटना यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में 2800 रुपये देकर भी थाली में मिल रहे कीड़े! फीस बढ़ी, लेकिन खाने की गुणवत्ता नहीं; छात्राओं ने खोली मेस की पोल...✦बिहार में गंगा के ऊपर बनेगा 7 KM लंबा रोपवे, पटना से सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक हवा में होगा सफर; 20 पर्यटन स्थलों को मिलेगी सौगात✦Bihar Crime: भोजपुर में मामा की बेटी की शादी में पहुंचे थे 3 दोस्त, अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो की हत्या; तीसरा घायल✦3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप

Banka Double Murder: डबल मर्डर के शूटर का एनकाउंटर: हथियार दिखाने ले गया बदमाश फिर पुलिस पर चला दी गोली! जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

बांका डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! हथियार बरामदगी के दौरान मेन शूटर सचिन सिंह ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। जानिए पूरी घटना।

Banka Double Murder: डबल मर्डर के शूटर का एनकाउंटर: हथियार दिखाने ले गया बदमाश फिर पुलिस पर चला दी गोली!  जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Bihar News :  बिहार के बांका जिले में चर्चित डबल मर्डर केस की जांच के दौरान शनिवार तड़के बड़ा घटनाक्रम सामने आया। दोहरे हत्याकांड के मुख्य शूटर सचिन सिंह को हथियार बरामद कराने के लिए पुलिस जंगल में लेकर गई थी। इसी दौरान उसने कथित तौर पर पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल आरोपी को पहले बांका सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) रेफर कर दिया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस कस्टडी में इलाजरत है।


रांची से गिरफ्तारी के बाद खुला बड़ा राज

पुलिस के मुताबिक, डबल मर्डर मामले में फरार चल रहे सचिन सिंह को एक दिन पहले झारखंड की राजधानी रांची के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया गांव के जंगल में छिपाई गई है। इसके बाद पुलिस टीम उसे हथियार बरामद कराने के लिए मौके पर लेकर पहुंची।


जंगल में अचानक बदला पूरा घटनाक्रम

शनिवार सुबह करीब तीन बजे पुलिस टीम जंगल में पहुंची। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर पुलिसकर्मियों से खुद को छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि उसने छिपाई गई पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और जंगल की ओर भागने लगा।

अचानक हुए इस हमले के बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए सुबह करीब पांच बजे मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।


एसपी ने बताया कैसे हुई मुठभेड़

बांका के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी सोमनाथ सिंह उर्फ सोम सिंह पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, शूटर सचिन सिंह की गिरफ्तारी रांची से की गई। पूछताछ में उसने हथियार छिपाने की जानकारी दी थी। जब पुलिस उसे हथियार बरामद कराने जंगल लेकर गई, तभी उसने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। एसपी ने यह भी बताया कि आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और उससे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।


मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमरपुर थाना क्षेत्र के अठमाहा गांव निवासी सोमनाथ सिंह को पुलिस पहले ही बेगूसराय से गिरफ्तार कर चुकी है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसके बाद से पुलिस फरार शूटर सचिन सिंह की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। आखिरकार उसकी गिरफ्तारी रांची से हुई और अब मुठभेड़ के बाद वह पुलिस की निगरानी में अस्पताल में भर्ती है।


रास्ता विवाद बना दोहरे हत्याकांड की वजह

गौरतलब है कि 5 जुलाई को अमरपुर थाना क्षेत्र के धर्मराय गांव में गुंजन सिंह (34) और सिंधु कुमार (33) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जांच और आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश और रास्ते के विवाद की वजह थी। पुलिस इसी एंगल पर जांच को आगे बढ़ा रही है और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।


मृतक और फरार आरोपियों का भी खंगाल रही पुलिस रिकॉर्ड

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक गुंजन सिंह का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड था। वर्ष 2020 में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास (आईपीसी की धारा 307) और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। गांव में उसकी पहचान नशे की लत से जुड़े व्यक्ति के रूप में भी बताई जाती रही है।

वहीं, पुलिस एक अन्य फरार आरोपी की पहचान और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सचिन सिंह से पूछताछ के बाद इस दोहरे हत्याकांड से जुड़े कई और अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।